जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर दबंगों ने अधिवक्ता को धमकाया

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 1 नवंबर 26। जमीन पर कब्जा किए जाने का विरोध करने पर कोतवाली फतेहगढ़ के भोलेपुर निवासी अधिवक्ता सौरव मिश्रा पुत्र स्वर्ग गंगा महेश को दबंगों ने धमकाया है। अधिवक्ता सौरभ प्रभात मिश्रा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि प्रार्थी जनपद एवं सत्र न्यायालय फर्रुखाबाद में वकालत करता है। 4.10.26 को वीरेश पाल व प्रमोद पाल ने प्रार्थी के मोबाईल से मां बहिन की गन्दी गन्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। और कहा कि यदि हिम्मत है तो अभी दो घण्टे में आ जा नहीं तो जान से मारा जायेगा।

प्रार्थी का छोटा भाई अनुज अपने खेत पर था जब उसने मुझे बताया कि इन लोगों ने गुण्डागर्दी के वल पर अपनी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया है। इस पर प्रार्थी ने विपक्षी प्रमोद से बात कराने को कहा, जैसे ही प्रार्थी ने विपक्षी से वात करनी चाही वैसे ही उसने मां बहिन की गन्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर ज्यादा बडा वकील बनता है तो आ जा। प्रमोद पाल पुत्र लालता प्रसाद उर्फ देवेन्द्र विपक्षी द्वारा प्रार्थी को ऐसी भददी गालियां दी है। जबकि प्रार्थी ने केवल इस बात पर विरोध जताया था कि तुम लोगों ने मेरी खाली पडी़ जमीन को अपने खेत में कैसे मिला लिया इस पर वह आग बबूला हो गया। प्रार्थी डर की वजह से अपने गांव नहीं जा पा रहा है उसे डर है कि कही विपक्षीगण प्रमोद व वीरेश आदि प्रार्थी अधिवक्ता को जान से न मार दें।

जिस कारण प्रार्थी वहुत ही भयभीत हो गया है। विपक्षी प्रमोद द्वारा प्रार्थी को जो गन्दी गालियां दी गयी है उनका आडियो मौजूद है और वह आडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। ऐसी दशा में प्रार्थी अधिवक्ता की मानहानि होने के साथ जानमाल का सख्त खतरा बढ गया है। प्रार्थी के साथ कभी भी उपरोक्त विपक्षीगण प्रमोद पाल व वीरेश पाल पुत्रगण लालता प्रसाद उर्फ देवेन्द्र निवासीगण लालपुर जहांगीराबाद थाना जैथरा जनपद एटा गम्भीर घटना कारित कर सकते है।

error: Content is protected !!