गैंग लीडर गौरव यादव पर गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज: अवैध पटाखा विक्रेता गिरफ्तार

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 1 नवंबर 26। कोतवाली फर्रुखाबाद के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गहलोत ने गैंग लीडर गौरव यादव व उसके साथियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज कराया है। कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला प्रीतम नगला भोलेपुर निवासी वासी गौरव यादव स्वर्गीय बाबूराम का पुत्र है। वह इस समय नई दिल्ली थाना नजफगढ़ के पास श्रीराम वाटिका रोहला विहार में रहता है। पुलिस ने प्रीतम नगला भोलेपुर निवासी अनुज और प्रद्युमन पुत्र नंदराम, मोहल्ला संगत सब्जी मंडी निवासी अभिनव वर्मा उर्फ हनी पुत्र सुनील कुमार के विरुद्ध भी केस दर्ज किया है।

जो गैंग लीडर गौरव यादव गिरोह के सदस्य हैं।पुलिस का आरोप है कि आरोपी गैंग बनाकर अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए छिनैती चोरी जैसे जघन्य अपराध करते हैं। इस गिरोह का समाज में इतना आतंक एवं भय व्याप्त है कि जनता का कोई व्यक्ति के विरुद्ध सूचना या गवाही देने के लिए तैयार नहीं होता है।

कोतवाली कायमगंज पुलिस ने मोहल्ला पटवन गली निवासी शिवम पुत्र विनोद कुमार को अवैध पटाखों सहित गिरफ्तार किया है। शिवम के पास पटाखों से भरे 18 कार्टून मिले हैं।

error: Content is protected !!