फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 5 नवंबर 26। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने आज दोपहर सेंट्रल जेल तिराहे पर आरएमयू (रिंग मेन यूनिट) का शुभारंभ किया। 11 केवी के तीन फीडरों की इंटरकनेक्ट एवं विद्युत आपूर्ति में सुधार करने वाला आरएमयू सेंट्रल जेल तिराहा के निकट याकूतगंज रोड पर स्थापित किया गया है। उद्घाटन अवसर पर अधिशासी अभियंता कालेश्वर चंद्र, एसडीओ अजय कुमार, जेई कविनय चौहान आदि कर्मचारी मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता कालेश्वर चंद ने मीडिया को बताया कि RMU (RING MAIN UNIT) की स्थापना से तीन 11 केवी फीडरों की इंटरकनेक्टिविटी एवं विद्युत आपूर्ति में सुधार करना है।
RMU (Ring Main Unit) एक कॉम्पैक्ट स्विचगियर व्यवस्था है, जिसका उपयोग विद्युत वितरण नेटवर्क में फीडरों के बीच सुरक्षित स्विचिंग एवं वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करने के लिए किया जाता है। RMU के माध्यम से निम्न तीन 11 केवी फीडरों को आपस में इंटरकनेक्ट किया गया है। सेंट्रल जेल फीडर , बेवर रोड कोल्ड फीडर एवं सातनपुर कोल्ड फीडर। इस व्यवस्था के अंतर्गत नेटवर्क की स्विचिंग योजना एवं उपलब्ध क्षमता के अनुसार किसी एक फीडर से अन्य फीडरों के संबंधित भागों को वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जा सकती है। RMU से होने वाले प्रमुख लाभ में किसी एक फीडर पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में दूसरे उपलब्ध फीडर से वैकल्पिक आपूर्ति देने की सुविधा मिलती है। फॉल्ट वाले हिस्से को स्विचिंग के माध्यम से अलग कर शेष नेटवर्क की आपूर्ति बहाल रखने में सहायता मिलती है। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की अवधि कम करने में मदद मिलती है।
विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने मीडिया को बताया RMU से सेंट्रल जेल चौराहा, विजाधरपुर, निनौआ, धंसुआ, नारायनपुर, श्यामनगर, गुंजनविहार कॉलोनी हसनबाग, सातनपुर, बेवर रोड से बघार नाला तक सभी शहरी विद्युत आपूर्ति वाले क्षेत्र उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। श्री द्विवेदी ने बताया आज का यह दिन हमारे पूरे विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बेहद गौरवशाली एवं ऐतिहासिक दिन है। शायद कानपुर मंडल में एक ऐसी आधुनिक तकनीक वाला यह पहला सिस्टम लगा है। हम सभी जानते हैं कि आज के दौर में बिजली सिर्फ एक जरूरत नहीं, बल्कि हमारे हमारे बच्चों की पढ़ाई हो, हमारी माताओं-बहनों की रसोई हो, हमारे व्यापारियों का रोजगार जगह 24 घंटे बिना रुकावट बिजली मिलना बेहद जरूरी है।
समस्या का जिक्र और सरकार की प्रतिबद्धता एक समय था जब हल्की सी आंधी आई नहीं कि घंटों के लिए बिजली गुल हो जाती थी। कहीं कोई चार खराबी आ गई, तो पूरे-पूरे इलाके को अंधेरे में रहना पड़ता था। हमारी माताएं-बहनें परेशान होती थीं, बच्चों का पढ़ाई का नुकसान होता था। लेकिन हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री और हमारी सरकार का संकल्प है- ‘हर घर बिजली, निर्बाध बिजली और सुरक्षित किती इसी संकल्प को पूरा करने के लिए आज आपके इस क्षेत्र में 11 KV RMU का लोकार्पण किया है।








