फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 5 नवंबर26। नगर कंपिल
के एस आर की छात्रा निशा के द्वारा शील्ड प्राप्त कर नाम रोशन किये जाने से खुशी का माहौल व्याप्त हो गया। जनपद
मुरादाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में कंपिल के एस आर इंटर कॉलेज की छात्रा निशा माथुर ने फर्रुखाबाद जनपद की महिला खिलाड़ी के रूप में सम्मलित होकर प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त कर शील्ड प्राप्त की। विद्यालय प्रबंधक डॉ विकास शर्मा ने खुशी में कार्यक्रम का आयोजन किया, इसी दौरान छात्रा निशा माथुर को शील्ड व नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ शर्मा ने छात्रा का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि विद्यालय परिवार छात्रा निशा माथुर को क्रिकेट खेलने की हर संभव सहयोग करेगा। जिससे वह आगे बढ़ कर और अच्छा प्रदर्शन कर विद्यालय परिवार एवं जनपद फर्रुखाबाद का नाम रोशन कर सके। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दीनदयाल, होरीलाल मिश्रा एवं सभी अध्यापक गण व छात्र उपस्थित रहे।








