फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) वायदे के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर भू माफिया पर कहर ढा रहा है। कायमगंज के उप जिलाधिकारी गौरव शुक्ला एवं तहसीलदार पुलिस बल व कई बुलडोजरों के साथ थाना कंपिल की ग्राम पंचायत पट्टी मदारी पहुंचे। वहां के तालाब की भूमि पर कंपिल टाउन एरिया के चेयरमैन उदय पाल सिंह यादव ने लाखों रुपयों की लागत से अवैध रूप से गेस्ट हाउस बनवाया था।
एसडीएम के निर्देश पर गेस्ट हाउस को ढहाया गया। बुलडोजर की तोड़फोड़ देखने के लिए काफी भीड़ लग गई गरीब तबके के लोगों ने भू माफिया के गेस्ट हाउस को ढहाये जाने पर खुशी जाहिर कीँ मालूम हो कि उदय पाल सिंह यादव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफी करीबी थे मुख्यमंत्री पद के दौरान अखिलेश यादव ने चेयरमैन उदय पाल को टाउन एरिया के लिए लाखों रुपयों की चेक भेंट की थी।
उदय पाल के विरुद्ध अवैध निर्माण के अलावा टाउन एरिया में विकास कार्य की आड़ में लाखों रुपए का गोलमाल करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत करने पर आरोप सही पाए गए गए थे।
उप जिलाधिकारी गौरव शुक्ला ने अतिक्रमण ढहाये जाने के बाद मीडिया को बताया कि तालाब की जगह पर अवैध निर्माण किया गया था। जिसका मुकदमा भी चला था मुकदमे के आदेश के आधार पर तालाब में अवैध रूप से बने निर्माण को ढहाकर तालाब की भूमि मुक्त कराई गई है। श्री शुक्ला ने बताया की तालाब की .056 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा किया गया था इस दौरान सीओ सोहराब आलम मौजूद रहे।
तालाब में डूबकर वृद्धा की मौत
थाना कमालगंज के ग्राम जंजाली नगला निवासी स्वर्गीय श्री कृष्ण की 70 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी की तालाब में डूबकर मौत हो गई। सावित्री के घर के पीछे गंगा बहती है बीती शाम सावित्री गंगा में नहाने गई थी उसी समय गहराई में चले जाने से डूब गयी थी। महिला की तलाश में गोताखोर लगाए गए सावित्री का शव आज ग्राम महमदगंज मड़ैया के सामने गंगा के किनारे देखा गया नाती को गोपाल की सूचना पर दरोगा मिथिलेश कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।