ड्यूटी पर वर्दी नहीं पहनता है सिंघम दरोगाः डॉक्टर को नौकरी का भय नही, कर्मचारी संघ का चुनाव

फर्रुखाबाद।( एफबीडी न्यूज) कोतवाली मोहम्दाबाद मदनपुर चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ड्यूटी के दौरान वर्दी पहने में तौहीन समझते हैं। स्वयं को सिंघम बताने वाले चौकी इंचार्ज अशोक कुमार आज कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम नगला बाग मैं अधेड़ सत्यराम के शव का पंचनामा भरने सादा कपड़ों में गए। 55 वर्षीय संतराम ने अपने खेत में शीशम के पेड़ से स्टाल के सहारे फांसी लगा ली थी।

सुबह शौच करने गए ग्रामीणों ने संतराम के शव को फांसी पर लटकते देखा। बताया गया कि संतराम बीती रात 8 बजे खाना खाकर खेत पर मक्का फसल की रखवाली करने गए थे। संतराम की मौत पर उनकी पत्नी सुशीला देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। सतराम अपने पीछे 3 पुत्र व चार पुत्रियां छोड़ गए हैं। जब चौकी इंचार्ज अशोक कुमार संतराम के शव का पंचनामा भर रहे थे।

तब ग्रामीणों ने एक दूसरे से पूछा कि क्या सिपाही पंचनामा भर रहा है तो जानकार लोगों ने बताया कि यह मदनपुर चौकी के दबंग इंचार्ज अशोक कुमार है। अपना रुतबा कायम करने के कारण ड्यूटी पर भी वर्दी नहीं पहनते हैं। दरोगा अशोक कुमार सिंघम बताकर इलाके में आतंक कायम किए हैं। ग्रामीणों ने ऐसे दबंग चौकी इंचार्ज पर नकेल डालने के लिए एसपी से गुहार लगाई है।

डॉक्टर को नौकरी का भय नहीं

जहानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर दीपेंद्र एवं एएनएम श्रीमती रूबी तिवारी आज मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला में ड्यूटी करने नहीं पहुंची। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मेले का निरीक्षण किया तो वह डॉक्टर दीपेंद्र व एएनएम रूबी तिवारी के न मिलने पर हैरान रह गए। डीएम को पता चला कि डॉक्टर जितेंद्र कुमार 8 अप्रैल से लगातार गैर हाजिर है।

डॉ जितेंद्र कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज के अधीक्षक को अवकाश पत्र न भेजकर जहानगंज अस्पताल मे छोड गए थे। डीएम ने सीएमओ को डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा गोद भराई की रस्म अदा की गई।

कर्मचारी संघ का चुनाव

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा एवं संविदा कर्मचारी संघ जनपद फर्रुखाबाद का चुनाव प्रदेश के संयुक्त मंत्री रमेश चंद राजपूत की देखरेख में निम्न प्रकार संपन्न हुआ है।

रामकिशन जिला अध्यक्ष विष्णु सिंह जिला महामंत्री विनोद कुमार उपाध्यक्ष प्रथम मोहित कुमार दुबे उपाध्याय द्वितीय, लाल मियां कोषाध्यक्ष, नावेद खान संगठन प्रथम मंत्री, आर्यन संगठन मंत्री द्वितीय, सचिन संयुक्त सचिव प्रथम सलमान अली संयुक्त सचिव द्वितीय ज्योति अर्जुन सिंह सचिव एवं अवनीश सिंह मीडिया प्रभारी चुने गए। पुनः चुने जाने पर जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!