पुलिस की लापरवाही व उपचार के अभाव में हलवाई की मौत

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) पुलिस की लापरवाही एवं उपचार के अभाव में गंभीर घायल हवाई संजू कुमार पाल की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। नगर की आवास विकास कॉलोनी स्थित नीलकंठ मिष्ठान भंडार का 31 वर्षीय कारीगर संजू कुमार पाल जनपद एटा थाना सकीट के ग्राम नूरपुर का रहने वाला था। बताया जाता है कि बीते दिन पत्नी पूजा ने फोन कर संजू को घर बुलाया था। संजू बीती शाम करीब 7.30 बजे बाइक द्वारा घर के लिए रवाना हुआ उसी दुकान पर काम करने वाले छोटे भाई योगेश ने संजू को सलाह दी थी की सुबह तड़के निकल जाना।

आज सुबह करीब 6 बजे गांव वालों बालों ने घायल पड़े संजू को देखकर पुलिस को सूचना दी। दरोगा गिरीश कुमार ने संजू को सीएचसी नवाबगंज भिजवाया डॉक्टर ने संजू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने संजू के फोन पर परिजनों को जानकारी दी सूचना मिलते ही योगेश साथियों के साथ अस्पताल पहुंचा। योगेश ने घटना की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया की भाभी पूजा ने रात में कई बार भाई को फोन किया। आखरी बार 3.30 बजे फोन किया फोन रिसीव हो जाता था लेकिन उधर से कोई आवाज नहीं आती थी। अनुमान लगाया गया कि गंभीर घायल होने के कारण संजू के मुंह से आवाज नहीं निकली वह रात 9 बजे ही घायल हो गया था और उपचार के अभाव में तड़पता रहा।

यदि थाना पुलिस रात में गस्त के समय इस मार्ग से निकलती तो उपचार मिल जाने पर संजू की जान बच सकती थी। संजू हेलमेट भी नहीं लगाया था यदि हेलमेट पहने होता तो भी उसकी जान बच सकती थी। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर पुलिस रोजाना गस्त नहीं करती है यदा कदा आती है। क्षेत्र वासियों ने बताया की थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह रात के समय थाना मऊदरवाजा आवास पर चले जाते हैं कोई निगरानी व देखभाल न होने के कारण रात में थाने की गस्त व्यवस्था चौपट हो गई है। पुलिस के आला अधिकारियों को इस अव्यवस्था की ओर ध्यान देना चाहिए। संजू का करीब देढ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था उसके कोई संतान नहीं है।