बाबू सिंह कुशवाहा को जौनपुर से टिकट: केशव मौर्य इंतजार में

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा जौनपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। समाजवादी पार्टी ने आज सात प्रत्याशियों की घोषणा की है। जिसमें जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया है। यह जानकारी मिलते ही जन अधिकार पार्टी समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सपा समर्थकों का कहना है कि बाबू सिंह कुशवाहा साइकिल चुनाव चिन्ह से जौनपुर से चुनाव लड़ेंगे।

जबकि जन अधिकार पार्टी समर्थकों का दावा है की बाबू सिंह कुशवाहा का समाजवादी पार्टी से गठबंधन हुआ है उन्हें दो और सीटे देने का वादा किया गया है। राजनीति में हासिये पर चल रहे बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी बनते ही सुर्खियों में आ गए हैं।

केशव प्रसाद मौर्य टिकट के इंतजार में

महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव मौर्य ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया है। जिला अध्यक्ष सर्वेश शाक्य ने यह जानकारी देते हुए बताया की महान दल ने दो सीटे मांगी है पूर्वांचल में सीट देने का वादा किया गया है। श्री शाक्य ने बताया कि महान दल जिले में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य का समर्थन करेगा। मालूम हो कि जिले में जन अधिकार पार्टी एवं महान दल का अस्तित्व समाप्त हो रहा है। स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी का जिले में कोई अस्तित्व नहीं है।