भाजपा ने निकाय चुनाव में 90 फ़ीसदी पद हथियाने की बनायी कारगर रणनीति

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आज रविवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित जिला भाजपा मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की दृष्टि से जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिला संगठन प्रभारी एमएलसी अरुण पाठक ने पदाधिकारियों को संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

 

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा पिछले कुछ दिनों पूर्व ही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई इसके उपरांत भाजपा ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए उत्तर से लेकर पूर्वोत्तर एवं दक्षिण से पश्चिम तक भाजपा की विजय यात्रा चल रही है। संगठन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र को मजबूत करना है देश व प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

पूरे प्रदेश में एक्सप्रेस वे का जाल बिछा है हर घर नल योजना जिसके माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है। कोरोना कालखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीवन की परवाह न करते हुए महामारी की प्रत्येक चुनौती का सामना किया। दूसरी लहर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संकल्प के माध्यम से कार्य किया।

प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी संगठनात्मक क्षमता का आकलन करना होगा भाजपा को अजेय बनाने का दायित्व प्रत्येक कार्यकर्ता पर है। नगर पालिका व नगर पंचायत के चुनाव में 90% जीत हासिल करने के लिए बूथ स्तर जुटना होगा। आगामी नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव में प्रत्याशी का चयन पार्टी संगठन द्वारा किया जाएगा।

संगठन व पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाएगा। 2024 लोकसभा चुनाव में जीत दोहराने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता को लेनी है। विशिष्ट अतिथि जिला संगठन प्रभारी डॉ अरुण पाठक ने बताया 31 जुलाई को जनपद के समस्त 255 शक्ति केंद्र के एक-एक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा। जिसकी निगरानी प्रांतीय स्तर पर होगी।

8 अगस्त से 13 अगस्त के मध्य कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 वर्षों के शासनकाल में किए गए ऐतिहासिक कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री के पांच दशक के सार्वजनिक जीवन में बिल्कुल गरीबी से उठकर देश के प्रधानमंत्री बने ने एक छोटे से कार्यकर्ता से लेकर सभी पॉलिटिकल पार्टियों में सबसे लोकप्रिय नेतृत्व बनने और आज पूरा विश्व जिसका नेतृत्व स्वीकार करता है।

भारत के ऐसे प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को जानने के लिए इन कार्यक्रमों को आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मोदी @20 गुड गवर्नेंस के बैनर तले आयोजित होगा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रत्येक घर में तिरंगा लगाया जाएगा। बूथ स्तर पर इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के लिए हर बूथ का एक व्हाट्सएप ग्रुप होगा जिस में बूथ समिति सम्मिलित नहीं रहेगी। बूथ पर रहने वाले विशिष्ट नागरिक विचार परिवार के लोगों को जोड़ा जाएगा जिसकी संख्या अधिकतम 500 होगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा प्रत्येक मंडल प्रभारी को संगठन के सभी कार्यक्रमों को निचले स्तर तक क्रियान्वयन करना होगा। नगर पालिका व नगर पंचायत के चुनाव के लिए कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ जुट जाएं।

इस बार भाजपा सभी नगर पालिका और नगर पंचायत के पदों पर जीत दर्ज करेगी।
इस बैठक के अवसर पर संचालन जिला महामंत्री कैप्टन डीएस राठौर ने किया इस अवसर पर राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ मिथिलेश अग्रवाल पूर्व जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता जिला महामंत्री फतेह चंद वर्मा जिला महामंत्री सुनील रावत।

सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक वीरेंद्र सिंह राठौर दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक अभिषेक त्रिवेदी जिला उपाध्यक्ष अशनील दिवाकर जय गंगवार प्रदीप सिंह वीरेंद्र कठेरिया ममता सक्सेना रश्मि दुबे जिला मंत्री सर्वेश कुशवाहा अमरदीप दीक्षित गोपाल राठौर अभिषेक बाथम पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष चित्रा अग्निहोत्री महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक डॉ प्रभात अवस्थी धीरेंद्र वर्मा।

उमेश बाबू राठौर नवनीत पाल फर्रुखाबाद पश्चिम मंडल अध्यक्ष विकास पांडे फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा अतुल दिक्षित फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान नंदराम कुशवाहा चेतन तिवारी वरुण गंगवार मीरा सिंह मनोज गंगवार कमल भारद्वाज जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *