उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम: भाजपा कार्यालय के अलावा गांव में जाएंगे केशव प्रसाद मौर्य

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के 26 अगस्त को जनपद आगमन का कार्यक्रम घोषित हो गया है। पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता भ्रष्ट व कामचोर अधिकारियों की शिकायत उपमुख्यमंत्री से करेंगे।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 26 अगस्त को प्रातः 11.10 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन फतेहगढ़ पहुंचेंगे।श्री मौर्य 11.30 बजे भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

एक बजे ब्लॉक बढपुर की ग्राम पंचायत याकूतगंज में गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण करेंगे तथा ग्राम पंचायत पिथूपुर मेहदिया में जल जीवन मिशन परियोजना का जायजा लेंगे। वह 13.45 बजे ब्लॉक कमालगंज की ग्राम पंचायत रानूखेड़ा में अमृत सरोवर का निरीक्षण करने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज का भी निरीक्षण करेंगे। बाद में साधन सहकारी समिति कमालगंज का जायजा लेंगे। डिप्टी सीएम 2.45 बजे फतेहगढ़ लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श करेंगे। तथा ओडीओपी के उद्यमियों के साथ वार्ता करेंगे।
श्री मौर्य 3.20 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करेंगे,16.30 बजे वापस जाएंगे।

कृषि गोष्टी स्थगित

श्री मौर्य के कार्यक्रम के कारण 26 अगस्त को नवभारत सभा भवन में आयोजित कृषि उत्पादकता गोष्टी स्थगित कर दी गई है। अब यह गोष्टी 30 अगस्त को नवभारत सभा भवन में प्रातः10.30 बजे होगी। यह जानकारी जिला सूचनाधिकारी ओमवीर सिंह ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *