भाजपाइयों को डिप्टी सीएम कार्यक्रम की जिम्मेदारियां: नए प्रदेश अध्यक्ष की खुशी में मिठाई बांटी

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) आज आवास विकास कॉलोनी स्थित जिला भाजपा मुख्यालय पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जनपद आगमन कार्यक्रम के संबंध में जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि कल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जनपद फर्रुखाबाद दौरे पर रहेंगे।

इस दौरान उनके विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें जिला भाजपा मुख्यालय पर वह कार्यकर्ता बैठक करेंगे। प्रातः 11.20 पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे इस दौरान कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई है। हेलीपैड से पार्टी मुख्यालय पहुंचने तक स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसकी जिम्मेदारी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ,युवा मोर्चा व महिला मोर्चा को दी गई है। कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री का अभिनंदन करेंगे। उपमुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे।

ये कार्यकर्ता बैठके दो सत्रों में आयोजित होगी पहले सत्र में जिलाध्यक्ष जिला प्रभारी सांसद विधायक गण सदस्य विधान परिषद नगर पालिका अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। द्वितीय सत्र की बैठक में प्रदेश पदाधिकारी,क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, पूर्व जिलाअध्यक्ष,जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी,मोर्चा व प्रकोष्ठ पदाधिकारी शामिल होगे। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना का कार्यक्रम भी संभावित है।

भाजपा मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी ने बताया राष्ट्रीय नेतृत्व ने पूर्व मंत्री भूपेंद्र चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है इस उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय पर मिठाई वितरण किया।
बैठक में जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, डीएस राठौर, सुनील रावत, जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, अभिषेक बाथम, आईटी सेल संयोजक अभिषेक बाजपेई, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री उमेश बाबू राठौर, धर्मेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अशनील दिवाकर, अभय सिंह कठेरिया, सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक राकेश राठौर व कार्यालय मंत्री अवनीश चतुर्वेदी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *