पांच पदों के लिए 13 अधिवक्ता मैदान में: दस्तावेज लेखको ने भी बनाया संगठन

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) तहसील सदर बार एसोसिएशन के 5 पदों के लिए 13 अधिवक्ता मैदान में है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन विनोद कनौजिया एडवोकेट ने चुनाव लड़ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। अध्यक्ष पद के लिए अतर सिंह कटियार फरहत अली खां सत्येंद्र सिंह शाक्य। उपाध्यक्ष पद के लिए रविनेश चंद एवं योगेश दीक्षित। सचिव के लिए अतुल कुमार मिश्रा जनार्दन दत्त राजपूत प्रदुमन कुमार गुप्ता।

संयुक्त सचिव पद के लिए संजय चावला सुनील कुमार सक्सेना विकास सक्सेना। कोषाध्यक्ष के लिए अमित कुमार एवं जगवीर सिंह कुशवाह चुनाव मैदान में है। प्रकाश कुमार द्विवेदी ऑडिटर पद के लिए निर्विरोध विजयी हो गए। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए आशुतोष कुमार कटियार अजय प्रताप सिंह ओमप्रकाश सिंह रुकमंगल सिंह चौहान उमेश कुमार सारस्वत एवं वेद प्रकाश निर्विरोध विजयी हो गए हैं।

प्रत्याशियों ने अपना प्रचार कर दिया है 2 फरवरी को 3 बजे तक मतदान के बाद विजय पाने वाले अधिवक्ताओं के नाम की घोषणा की जाएगी। चर्चा है कि कई बार अध्यक्ष रहे अतर सिंह कटियार बाजी मार ले जाएंगे।

दस्तावेज लेखक कार्य समिति का गठन

तहसील सदर बार एसोशिएशन चुनाव में जहाँ एक और अधिवक्ता सक्रिय है वहीं दूसरी ओर तहसील सदर के दस्तावेज लेखकों ने भी अपना संगठन बना लिया है। आज तहसील सदर में वरिष्ठ दस्तावेज लेखक रामबरन दीक्षित के चेंबर में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें दस्तावेज लेखकों ने सर्व सम्मति से रामबरन दीक्षित को दस्तावेज़ लेखक कार्य समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।

बैठक में दस्तावेज लेखकों ने अपने-अपने विचार रखे और एक जुट होने पर जोर दिया। इस दौरान राजीव कुमार सक्सेना,दिनेश कुमार बाथम, अशोक कुमार सक्सेना, विशुन दयाल राजपूत एवं मनोज त्रिवेदी को कार्य समिति का सदस्य सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। आगामी बैठक माह फरवरी के प्रथम शनिवार को आहुत की जायेगी। जिसमें कार्यकारिणी गठन के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया जायेगा। आज की बैठक में विनोद कुमार सक्सेना, कुलदीप शर्मा, घनश्याम सक्सेना।

प्रशान्त सक्सेना, नन्दकिशोर दुबे, मनोज सक्सेना, रियासत अली खाँ, अनूप शर्मा, रोहित दीक्षित, नीरज कुमार, विजय सिंह शाक्य, मोहम्मद अतीक, संजीव भारद्वाज, अरुण सक्सेना आदि दस्तावेज़ लेखक उपस्थित रहे।