विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का फरमान: कल से कार्य बहिष्कार, परसों से हड़ताल

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने आज सायं विद्युत मंत्री के साथ हुए समझौते को लागू कराने की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकाला। समिति के संयोजक इंजीनियर शरद प्रताप ने ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते के विफल हो जाने पर आंदोलन की घोषणा कर दी है। कर्मचारी 15 मार्च को प्रातः 10 बजे से कार्य का बहिष्कार करेंगे।

यदि समझौता लागू नहीं हुआ तो कर्मचारी 16 मार्च की रात से 72 घंटे की हड़ताल पर चले जाएंगे। आज निकाले गए जुलूस में इंजीनियर बृजभान सिंह आश्रय सिंह यादव शरद प्रताप इंजीनियर सत्येंद्र सिंह अनमोल प्रताप इंजीनियर रंजीत मौर्या जूनियर इंजीनियर रमेश कुमार विनोद कुमार प्रवेश कुमार राजीव कुमार प्रदीप कुमार अंशुल दिवाकर वेद प्रकाश भारती आदि अनेकों कर्मचारी शामिल हुए। विद्युत कर्मचारियों का प्रदेश व्यापी आंदोलन है यदि सरकार ने मांगे नही मानी तो प्रदेश में विद्युत का संकट उत्पन्न हो सकता है।