गरीब महिला का हैंडपंप उखाड़कर बेघर करने वाले दबंगों, पुलिस व राजस्व कर्मियों पर केस दर्ज

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) थाना मऊदरवाजा पुलिस ने अदालत के आदेश पर गरीब महिला का हैंडपंप उखाड़ने वाले दबंगों पुलिस कर्मियों का राजस्व कर्मियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने ग्राम नगला वजीर खारबंदी निवासी सूरज की पत्नी गीता की ओर से मोहल्ला भीकमपुर निवासी राजेंद्र पुत्र धर्मपाल ढुइयां निवासी इशू उसके बेटे इकरार ग्राम भूपत नगला निवासी श्याम पुत्र बनवारी लाल शाक्य सिपाही योगेश सिंह दो दरोगा चार सिपाही क्षेत्रीय लेखपाल एवं कानूनगो को को आरोपी बनाया है।

गरीब महिला की कर्बला रोड चुंगी के निकट नाले के किनारे 20 साल पुरानी झोपड़ी शहर पनाह पर रखी थी। दबंगों ने लेखपाल कानूनगो व पुलिस के सारे पर महिला का हैंडपंप उखाड़ दिया। 11 नवंबर को महिला को जबरन झोपड़ी से बाहर निकाला गया सामान फेकने के बाद झोपड़ी गिरा दी गई खींचतान में महिला के कपड़े भी फट गए। थाना पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर पीड़ित महिला ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है।