गंगा में डूबे बी फार्मा छात्र का शव मिलने से कोहराम मचा: किशोर के मरने की आशंका

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) गंगा नहाते समय युवक व किशोर के डूब जाने से अफरा तफरी मच गई। जिला प्रशासन की व्यवस्थाएं काम नहीं आई। थाना शमशाबाद के ग्राम गोदाम नगला निवासी प्रेमचंद शाक्य का 20 वर्षीय पुत्र रजत बॉबी गांव के साथी अभिषेक योगेश अंशुल आदित्य के साथ गंगा नहाने ढाई घाट गया था। सभी युवा गंगा नहा रहे थे उसी समय बॉबी गहराई में चले जाने के कारण बॉबी डूब गया।

साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह लोग दोस्त को बचाने में कामयाब नहीं हो सके। थाना पुलिस ने युवक की तलाश में गोताखोरों को लगाया गोताखोरों ने करीब 2 घंटे मेहनत करने के बाद बॉबी को बाहर निकाल निकाल लिया। बॉर्बी को तुरंत ही स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

बॉबी मरने की जानकारी मिलने पर परिवार में हाहाकार मच गया। परिजनों व बॉबी के साथियों ने प्रशासन पर घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। साथियों ने मीडिया को बताया कि हम लोगों ने तुरंत ही मौके पर मौजूद पुलिस व नाविकों को घटना की जानकारी दी। लेकिन उन्होंने तुरंत ही कोई कार्यवाही नहीं की यदि तुरंत ही गोताखोरों को लगाया जाता तो बॉबी को जिंदा भी बचाया जा सकता था।

ढाई घाट पर तहसीलदार कर्मवीर मौजूद थे बताया गया कि बॉबी शाक्य बी फार्मा का छात्र था।

किशोर के मरने की आशंका

कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम हुसैनपुर नौखंडा निवासी मुन्नू सिंह के 11 वर्षीय पुत्र राजीव के गंगा में डूब कर मर जाने की आशंका जाहिर की गई है। मुन्नू सिंह बेटे राजीव के साथ गांव कुंडरी खेड़ा घाट पर गंगा नहाने गए थे। राजीव नहाते समय गहराई में चले जाने के कारण डूब गया।

पुलिस ने काफी देर बाद राजीव की तलाश में गोताखोरों को लगाया काफी प्रयास करने के बाद गोताखोर राजीव को तलाश नहीं कर सके। राजीव के मर जाने की आशंका में परिवार में मातम जैसा माहौल हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि जिले के घाटों पर पुलिस पीएसी के साथ ही गोताखोरों को लगाया गया था। 2 लोगों के गंगा में डूब जाने की सूचना मिली है दोनों युवक घाट से दूर गंगा नहा रहे थे।