जिले के प्रभारी मंत्री बोले बाल को रोका नहीं जा सकता गंगा स्नान से बचने की सलाह दी

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) सूबे के उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय जाने का है की बाढ़ को रोका नहीं जा सकता है उन्होंने लोगों को गंगा स्नान से बचने की सलाह दी है। मंत्री जी उपाध्याय ने सांसद मुकेश राजपूत, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के साथ गंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित ब्लॉक कमालगंज के ग्राम जंजाली नगला श बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की।
मंत्री ने स्वयं ग्राम का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ का जायजा लिया।

इस दौरान मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ भागों में बाढ़ आयी है वहां की जनता भूखी न रहे और उनको कोई समस्या न हो इसकी चिन्ता मुख्यमंत्री ने की है। बाढ़ को तो कोई नहीं रोक सकता लेकिन बाढ़ के दुष्परिणामों को रोकने का पूरा प्रयास मंख्यमंत्री ने किया है। इसी के तहत आज ग्राम जंजाली नगला में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ के तूफान में गंगा स्नान से बचे और पानी से दूर ही रहे ताकि कोई जनहानि ना हो। बाढ़ समाप्त होने के पश्चात गंगा नदी की भूमि पर अवैध अतिक्रमण व निर्माण न करें।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक,अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी,एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

वृद्ध ने फांसी लगाई

थाना मोहम्मदाबाद के ग्राम गणेशपुर निवासी 75 वर्षीय रामफेरे ने घर के निकट पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। रामफेरे काफी समय से पैरालाइसिस से बुरी तरह पीड़ित थे उनका अकेला पुत्र धनीराम दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।