जबरदस्त जानलेवा फायरिंग में घायल वृद्ध की मौत: बेटा अस्पताल में, पुलिसकर्मी की पिटाई 

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) पुरानी रंजिश में जबरदस्त जानलेवा की गई फायरिंग में घायल वृद्ध ब्रजनंदन शुक्ला की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। चर्चा है कि गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। यह सनसनीखेज वारदात आज सुबह 9 बजे कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम सरह की है। विरोधियों ने दुश्मनों को मार डालने के लिए जबरदस्त जानलेवा फायरिंग की।

गोली लगने से वृद्ध ब्रजनंदन शुक्ला व उनका युवा पुत्र चंदन घायल हो गया। घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया वहां से घायलों को डॉ हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल ले जाया गया। डॉ द्विवेदी ने चंदन को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया और हालत गंभीर होने के कारण ब्रजनंदन को कहीं और ले जाने की सलाह दी। परिजन ब्रजनंदन को डॉ के एम दिवेदी के अस्पताल ले गए ब्रजनंदन के की हालत गंभीर बनी है।

घायल चंदन ने मीडिया को बताया कि करीब एक दर्जन ठाकुर लोगों ने किताब पर हमला किया और मार डालने के लिए एक दर्जन फायरिंग की। चंदन को खतरे से बाहर बताया गया। बताया गया कि ब्रजनंदन का गांव के ठाकुर लोगों से विवाद चल रहा है बीते दिनों ठाकुर लोगों की लापरवाही से बिजली के करंट से ब्रजनंदन की भैंस मर गई थी। बृजनंदन ने घर हर्जाने के लिए एक लाख रुपए मांगे तो विरोधियों ने यह कहकर रुपए देने से साफ मना कर दिया कि रुपए पुलिस को दे देंगे।

आज सुबह करीब 9 बजे ब्रजनंदन अपनी दुकान पर बैठे थे तभी विवाद होने पर गोली चलाई गई ब्रजनंदन की जांघ में गोली लगी है उनके सिर में भी चोट है। बताया गया कि गुस्साए लोगों ने चौहान नामक सिपाही की पिटाई कर दी यह पुलिसकर्मी को घटना के समय वहां मौजूद देखा गया वह विरोध पक्ष की मदद कर रहा था। कोतवाली फतेहगढ़ के इंस्पेक्टर सचिन सिंह ने बताया कि मारपीट व फायरिंग की घटना में बाप बेटे घायल हुए हैं। जिसमें बाप ब्रजनंदन शुक्ला की मौत हो गई है। उन्होंने पुलिसकर्मी की पिटाई के बारे में कोई जवाब नहीं दिया।

डॉ द्विवेदी ने एफबीडी न्यूज को बताया कि चंदन सीरियस होने के बावजूद कंट्रोल में है। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है 6 इंच लंबा घाव गोली या धारदार हथियार का मालूम पड़ता है। चक्कर आ जाने के कारण चंदन के एक्सरे को करने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया की वृद्ध के जांघ में लगी गोली हड्डी तोड़ते हुए बाहर निकल गई। काफी खून रिसने से उसकी हालत गंभीर थी।