भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों का जोरदार से किया गया स्वागत व अभिनंदन

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) जिला भाजपा मुख्यालय स्थित दीनदयाल पार्क में भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य एवं अपना दल एस विधायक डॉ सुरभि का सम्मानित किया।

इस दौरान ब्रज फाग उत्सव का आयोजन हुआ जिसमें कलाकारों ने राधा-रानी स्वरूप में प्रस्तुति दी। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्षों सत्यपाल सिंह डॉक्टर भूदेव सिंह राजपूत एवं दिनेश कटियार को भी सम्मानित किया गया। राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल द्वारा सभी नवनिर्वाचित विधायकों जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाअध्यक्षों को शॉल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम बता रहे हैं उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने सुशासन देने का कार्य किया। जिले की चारों सीटों पर भाजपा एवं उसके सहयोगी दल ने समस्त विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया। यह जीत कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत की है जिनके प्रयासों से 2017 का इतिहास दोहराया गया। जनता ने जातिवाद से ऊपर उठकर भाजपा सरकार के सड़क बिजली पानी सुरक्षा जैसे विभिन्न मुद्दों पर किए गए प्रयासों से भाजपा पर विश्वास जताने का कार्य किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने गांव गांव और घर- घर जाकर जनता का विश्वास जीता।

सांसद मुकेश राजपूत ने कहा जनता पिछली सपा सरकार के कुशासन को अच्छी तरह जानती थी इसीलिए प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार के सुशासन एवं विकास पर मोहर लगाने का कार्य किया।

सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा मोदी और योगी के जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर जनपद की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया जनता के दिए गए जनादेश का सम्मान किया जाएगा जनता की अपेक्षाएं और आकांक्षाओं पर खरा उतरने की पुरजोर कोशिश रहेगी।
अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा प्रदेश में दोबारा बीजेपी सरकार बनने से जनता में उत्साह है प्रदेश की जनता खुद को भाजपा सरकार में सुरक्षित मान रही है।

समाजवादी पार्टी को जब एग्जिट पोल से हार का संदेश प्राप्त हो चुका था तो वह पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाह रही थी। लेकिन एग्जिट पोल के बाद एग्जैक्ट पोल आने पर समाजवादी पार्टी के सभी मंसूबों पर पानी फिर गया। अपना दल एस विधायक डॉ सुरभि ने कहा भाजपा और अपना दल के गठबंधन ने पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया गठबंधन को मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं के सम्मान को बरकरार रखा जाएगा।

जिला संगठन प्रभारी डॉ अरुण पाठक ने कहा प्रदेश में विकास एवं सुरक्षा की जीत हुई है।
कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं देखी जिला महामंत्री डीएस राठौर ने संचालन किया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह कोऑपरेटिव अध्यक्ष कुलदीप गंगवार भूमि विकास बैंक अध्यक्ष दिनेश कटिहार कॉपरेटिव बैंक उपाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत।

जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी सह मीडिया प्रभारी पियूष त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना विश्वास गुप्ता राजकुमार सिंह राठौर चित्रा अग्निहोत्री सुमन राठौर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला सुनील रावत जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार पूर्व चेयरमैन शमशाबाद विजय गुप्ता।

ब्लाक प्रमुख अनुराधा दुबे जिला पंचायत सदस्य कुंवरजीत सिंह राजपूत जिला पंचायत सदस्य अमित राजपूत रश्मि दुबे अर्चना राठौर मुकेश गुप्ता पूर्व जिला महामंत्री विमल कटिहार नगर मंडल अध्यक्ष विकास पांडे फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा बढ़पुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष शेर सिंह शाक्य अनुराग सिंह कमल भारद्वाज राम लखन राजपूत प्रदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *