पूजनीय गीता अनुकरणीय है: सर्वे धर्म की बात करती है गीता

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) आज अपरान्ह 3 बजे से नगर के मसेनी रोड बिर्राबाग स्थिति रेडियन्टो हॉस्पिटल एवं काम्प्लेक्स रेडियन्टो हॉस्पिटल एवं काम्प्लेक्स में गीता जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्जवलित के साथ हुआ, सुरेंद्र पांडे ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। गंगा पार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की छात्रा अनुपम ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

जिला प्रचारक प्रवीण ने विषय प्रस्तावना रखी निशा गौतम ने इस लोक वाचन किया। श्याम सिंह डॉ रजनी सरीन मिथिलेश अग्रवाल कमल किशोर पांडे मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रंगनाथ मिश्र आदि ने गीता पर प्रकाश डालते हुए उसे पर अमल करने को कहा। मुख्य वक्ता अमरनाथ ने सभी से आवाहन किया आज हमें गीता पढ़ने के साथ-साथ उसको मानने की भी आवश्यकता है।

हम सभी मिलकर गीता को जन-जन तक पहुंचाएं ऐसा प्रण आज की इस संगोष्ठी में करें। परी व आकृति ने दर्शन आर्य के निर्देशन में सत्यम शिवम सुंदरम प्रभावपूर्ण नृत्य किया। मुख्य अतिथि डॉ उमेश पालीवाल ने कहा कि गीता एक ऐसा ग्रंथ है जिसकी जयंती मनाई जाती है गीता कार्य का रास्ता दिखाती है। गीता पूजनीय है अनुकरणीय है सर्वे धर्म की बात करती है।

जीवन कैसे सही से जिया जाए यह भी गीता सिखाती है। ब्रह्मचारी ओमकार दास जी महाराज ने गीता को पढ़ने के बाद कहा कि गीता को पढ़ने के बाद कुछ भी शेष नहीं रहता है इसलिए गीता का स्वाध्याय करना आवश्यक है। कार्यक्रम के संयोजक जितेन्द्र सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया गीता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

सभी ने संकल्प लिया कि आने वाली 23 दिसंबर 2023 को जनपद में 151 किलोमीटर लंबी गीता संदेश मानव श्रृंखला का निर्माण करेंगे। कार्यक्रम में डॉ सुबोध वर्मा वीरेंद्र मिश्र अनिल प्रताप सिंह रामकिशोर मिश्रा अतुल दीक्षित रवि शंकर चौहान विजय राजेंद्र पार्टी महेंद्र कटियार कुलदीप गंगवार मुकेश राठौर राम बहादुर सिंह प्रभात स्वास्थ्य सुदेश दुबे श्वेता दुबे चित्र अग्निहोत्री अभिषेक त्रिवेदी संजय गर्ग अरविंद दीक्षित आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र पाण्डेय ने किया।