डॉ जितेंद्र यादव के रात्रि प्रवास का कार्यक्रम में गांव वालों ने की सपा नेताओं से शिकायत़े

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) समाजवादी पार्टी के द्वारा नवाबगंज ब्लॉक के हईपुर बेग गांव में आयोजित रात्रि प्रवास कार्यक्रम में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों ने रात्रि प्रवास के कार्यक्रम में आम जनमानस से संवाद किया। महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं नेताओं को बतायी। संवाद के दौरान आम जनमानस से मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली गई। ग्रामीणों ने ज्यादातर जमीन पर कब्जा, अच्छी रोड का न होना, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न होना, थाना चौकी पुलिस के माध्यम से शोषण होना,समय से विधवा पेंशन न मिलना,गांव में बिजली का समय से न आने की मूलभूत समस्याएं बतायी गई।

अधिकांश लोगों ने बीमारी से बहुत परेशान की शिकायते की कि भाजपा सरकार ने इलाज की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की है। किसानों ने महंगाई का रोना रोते हुए अपनी समस्याएं बताईं। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं फर्रुखाबाद के प्रभारी इरफान उल हक कादरी की उपस्थिति मे जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता बैठक हुई। पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव व पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों को जागरूक करने का आवाहन किया।

पीडीए का समर्थन करते हुए डॉ0 जितेंद्र सिंह ने कहा भारतीय संविधान में सभी जाति धर्मों के लोगों को एक साथ खड़े रहने व बराबरी का दर्जे की बात कहते हुए जातिगत जनगणना कराने का समर्थन किया। फर्रुखाबाद लोकसभा प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना इरफान उल कादरी, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाह, लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं प्रदेश सचिव डॉ0 नवल किशोर शाक्य, विधानभा कायमगंज के पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर, जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी विधानभा अमृतपुर सुरेंद्र सिंह गौर।

जिला महासचिव इलियास मंसूरी, प्रदीप यादव(टीटू),ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर कश्यप,नगर अध्यक्ष अश्वनी यादव, बूथ अध्यक्ष हईपर अरविंद कश्यप, बूथ अध्यक्ष वेग गोपेंद्र यादव,एडवोकेट सुधांशु पाठक, प्रधान युसूफ पटेल, प्रधान शिवदेश यादव, प्रधान बिजेंद्र यादव, पूर्व प्रधान दारा यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविंद्र यादव चुन्नू, जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव चतुर्वेदी, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अनुराग यादव, समाजवादी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष साजिद अली, समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष अरविंद यादव आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सिंह गौर ने किया।