सपा की बैठक: कार्यकर्ताओं को नाराज लोगों को मनाने एवं अन्य लोगों को बूथ कमेटी में शामिल करने को कहा

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) आज नाला बघार स्थित मेजर एसडी सिंह आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज के तत्वाधान में अमृतपुर विधानसभा के के सभी बूथ अध्यक्षों, सेक्टर एवं जोनल प्रभारी की बैठक हुई। जिसमें प्रमुख रूप से बूथ स्तर पर पूरा ध्यान केंद्रित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं फर्रुखाबाद जिले के प्रभारी इरफान उल हक कादरी ने सभी बूथ अध्यक्षों एवं पार्टी के पदाधिकारियों को समझाया कि अपने-अपने बूथ के कार्यकर्ताओं से मिलते रहें। गांव में अन्य समाज के लोगों से तालमेल बनाकर रखें और उनको अपनी कमेटियों में शामिल करें।

जो भी लोग पार्टी से या आपसे व्यक्तिगत रूप से नाराज है उन लोगों से मिलकर उनकी नाराजगी दूर करें। पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि जनपद में किसी भी बूथ पर जहां पर पदाधिकारी उपस्थित होगा वह स्वताः ही बूथ अध्यक्ष माना जाएगा। साथ ही कहा कि अगर जनपद में समाजवादी पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न होगा तो जल्दी एक कमेटी बनाई जाएगी जो पीड़ित कार्यकर्ता के घर जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारी से बातचीत कर उसकी समस्या का निस्तारण करेगी। इस कमेटी में अधिवक्ता सभा के लोग भी शामिल रहेंगे।

न्होंने कहा कि जनपद में एक अनुशासन समिति भी बनेगी और यह सभी कमेटियां अगले एक सप्ताह में अपना कार्य करने लगेगी। श्री यादव ने कहा कि हर विधानसभा में पांच सदस्यों की कमेटी बनाई जाएगी जो अपनी विधानसभा की सभी बूथ कमेटियों का स्थलीय निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट जिले के पार्टी कार्यालय पर देंगी। प्रदेश सचिव डॉ जितेंद्र यादव ने कहा कि हमारा बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव है बूथ कार्यकर्ता को सम्मान देना हमारा परम कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमृतपुर विधानसभा के अंतर्गत जल्द ही सभी कमेटियां गठित कर जिलाध्यक्ष को एक सप्ताह में सौंप दी जाएगी।

लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी डॉ नवल किशोर शाक्य ने कहा कि उन्हें भारतीय संविधान पर भरोसा है और आज समाजवादी पार्टी भारत के संविधान को बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ लड़ रही है। इस मौके पर भारत के संविधान की प्रतियां सभी कार्यकर्ताओं में धर्म गुरु भंते द्वारा वितरित की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा एवं जनपद प्रभारी विनीत कुशवाहा, सिराजुल अफाक मुन्ना, यूनुस अंसारी, विधान सभा अध्यक्ष भोला यादव आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। जिला महासचिव इलियास मंसूरी, डॉ नवरंग सिंह यादव।

पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष अरविंद कश्यप, मन्नान खां,संजीव यादव प्रधान, रिंकू यादव प्रधान, लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अनुराग यादव, अभय यादव, अंशुल यादव, मीडिया सह प्रभारी रवी यादव, अतिन पाल, प्रदीप यादव टीटू, निजाम अंसारी, बिल्लू श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने किया। बैठक के दौरान भंते सुमित रतन संविधान जागरूकता महा अभियान यात्रा को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने सभी सपा कार्यकर्ताओं को संविधान की प्रतियां भेंटकर संविधान की रक्षा करने का आवाहन किया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने दी।