भारत विकसित संकल्प यात्रा में खानापूर्ति? किसी को मिल रहा है लाभ!

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) जिले में जोर-जोर से चालू की गई भारत विकसित संकल्प यात्रा में लाभार्थियों की जानकारी नहीं दी जा रही है। जिससे मालुम पड़ रहा है कि कार्यक्रम में खानापूर्ति की जा रही है। सरकारी एवं पार्टी की ओर से कार्यक्रम के आयोजन की मीडिया को जानकारी तक नहीं दी जा रही है। ब्लॉक बढ़पुर की ग्राम पंचायत भगुआ नगला में आज तथा बीते दिन ग्राम पंचायत अमेठी कोहना व बाग लकूला में में भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम हुआ।

जिसमें जिलाधिकारी के अलावा ब्लॉक स्तर के अधिकारी मौजूद व भाजपा नेता भी शामिल हुए। अधिकारियों व नेताओं ने योजना योजना का गुणगान किया और सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को लाभान्वित करने का आवाहन किया। इन कार्यक्रमों में काम से कम गांव के 500 लोगों को शामिल किए जाने का निर्देश दिया गया है लेकिन दो ढाई सौ लोगों को एकत्र कार्यक्रम निपटाए जा रहे हैं।

आज जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत भगुआ नगला में भारत विकसित संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। भारत विकसित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा भेजी गयी एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की डॉक्युमेन्ट्री एवं कृषि कार्य में प्रयोग हेतु ड्रॉन प्रदर्शन का ग्रामीणों द्वारा अवलोकन किया गया।

डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए। यदि कोई पात्र लाभार्थी किसी कारणवश वंचित रह गया है तो कार्यक्रम में ही आवेदन कराकर योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत विकसित संकल्प यात्रा में कोई भी पात्र लाभार्थी जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित ना रहे। बीते दिन ग्राम बाग लकूला में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंची। कार्यक्रम से संबंधित अधिकारियों ने जन समस्याओं का निराकरण किया इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने उपस्थित जनता को संबोधित किया एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। श्री दुबे ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा के इस अभियान में गरीब कल्याण करना मुख्य उद्देश्य है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

ग्राम स्तर पर कोई भी व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे इसके लिए सरकार और संगठन के प्रयास से प्रत्येक जनता तक पहुंचाने की व्यवस्था इस अभियान के माध्यम से हुई है आम जन्मानुस तक पहुंचकर सरकारी योजनाएं जिसमें उज्जवला योजना किसान बीमा योजना हर घर नल योजना सौभाग्य योजना आयुष्मान कार्ड योजना जैसी विभिन्न योजनाओं का लाभ वंचित लाभार्थी को पहुंचाया जा रहा है।

पिछली सरकार की योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाया करती थी लेकिन मोदी सरकार ने योजनाओं का पूर्ण रूप से क्रियावन करने का कार्य किया। कोई भी लाभार्थी वंचित न रह सके इसके लिए नीचे तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित करने का संकल्प लिया है जिसके लिए सभी के प्रयासों से ही भारत को विकसित किया जा सकता है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा केंद्र व राज्य सरकार गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है जब देश के आम जनमानस का विकास होगा तभी भारत विकसित होगा सरकार के प्रयासों से देश की आधी आबादी को सशक्त करने का कार्य किया जा रहा है महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं सरकार द्वारा संचालित की जा रही है।

2027 तक भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शुमार करने के लिए निरंतर प्रयास जारी है 26 जनवरी 2024 तक यह कार्यक्रम जारी रहेगा। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी श्याम तिवारी खंड विकास अधिकारी बलराम सिंह जिला महामंत्री डीएस राठौर जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे एडीओ पंचायत सत्यनारायण सिंह ने संचालन किया।

परसों ही शासन स्तर से मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। कार्यक्रमों में अपेक्षित सुधार के संदर्भ में जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए हैं।
1. कार्यक्रम के दौरान निर्दिष्ट समस्त 11 विभागों के ग्राम स्तरीय/ ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे और अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे । एक पृथक रजिस्टर में उनकी उपस्थिति का अंकन किया जाए और अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों की सूचना उसी दिन दी जाए ।

2. खंड विकास अधिकारी/ब्लॉक नोडल अधिकारी, द्वारा एक दिन पूर्व ही कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली जाए। ग्राम पंचायत में अभियान चलाकर साफ सफाई का कार्य संपन्न किया जाए और प्रचार प्रसार किया जाये।
3. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अपेक्षा के अनुरूप ग्रामवासी और लाभार्थी प्रतिभाग नहीं कर रहे हैं जिससे उपस्थिति कम प्रदर्शित हो रही है। प्रत्येक विभाग के ग्राम स्तरीय कर्मचारी और ग्राम प्रधान योजनाओं के लाभार्थियों अन्य ग्राम वासियों और विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण हेतु इच्छुक लोगों को कार्यक्रम में लाना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में महिलाओं एवं पुरुषों की भागीदारी 500 से ऊपर रहनी चाहिए ।

4. कार्यक्रम तिथि से एक दिन पूर्व जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर उन्हें कार्यक्रम में ससम्मान आमंत्रित किया जाए।
5. पूरे कार्यक्रम की उपलब्धियों के डेटा परीक्षणों परांत सही ढंग से निर्धारित प्रारूप पर प्रेषित किया जाएं। साथ ही उच्च गुणवत्ता के फोटोग्राफ एवं वीडियो अपलोड किए जाएं। इस हेतु संबंधित को निर्देश दे दिया जाए।