फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) दहेज लॉबियों ने करना मिलने पर नव विवाहित पूजा को पीट कर मार डाला। पूजा कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम कुंडपुरा निवासी स्व0 मलखान सिंह उर्फ सुलखान सिंह की पुत्री थी। मलखान सिंह की पत्नी श्रीमती अनुराधा देवी ने ससुराल वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस को तहरीर दी है। श्रीमती अनुराधा देवी पुलिस को अवगत कराया कि मैने अपनी पुत्री पूजा यादव पुत्री का विवाह दिनांक 14 मई 2021 को आशीष यादव पुत्र शेर सिंह यादव निवासी मोहल्ला जाफरी को 16 लाख रुपया नकद देकर किया था।
शादी के पश्चात पूजा का पति आशीष यादव, ससुर शेर सिंह यादव पुत्र जगदीश सिंह यादव व उसकी सास श्रीमती मीना देवी पत्नी शेर सिंह यादव व देवर अतुल यादव ने दहेज में एक बैगनआर कार की मांग कर मानसिक व शारीरिक कष्ट देने लगे। जब पूजा चौथी की विदा होकर मायके आयी तो उपरोक्त लोगों द्वारा दहेज में बैगनआर कार मांगने की बात मुझे व शिवमंगल सिंह आदि लोगों को बताती थी। मै अपने जेठ के लड़के शिवमंगल सिंह को लेकर पुत्री की ससुराल गयी और उपरोक्त लोगों से बात की। जिस पर उपरोक्त लोगों ने कहा कि हम लोगों को बैगनआर कार और दो, तभी तुम्हारी पुत्री पूजा सुखी रह पायेगी।
मैंने कहा कि अभी आप लोगों ने 16 लाख रुपया शादी में नकद लिया है। अभी मेरे पास रुपया नहीं है। आगे गुंजाइश होगी तो मदद करेंगे। उपरोक्त लोग पुत्री की विदा करा ले गये। इसी बीच पुत्री को बेटी पैदा हुई। जिस पर यह लोग मेरी पूजा से कहने लगे कि एक तो दहेज कम लायी और ऊपर से लड़की पैदा की। इसके पश्चात उपरोक्त लोग मेरी पुत्री को लगातार कार न लाने के कारण मानसिक, शारीरिक कष्ट देते रहे। 8 मार्च को मुझे फोन पर सायं 4.30 बजे सूचना मिली कि तुम्हारी लड़की पूजा को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर मार डाला है।
मै छोटी पुत्री मधू यादव व उसका पति संदीप यादव एवं जेठ का लड़का शिवमंगल सिंह आदि लोग ससुराल गये। तब देखा की पूजा बेड पर मृत पड़ी थी जिसके शरीर पर काफी चोटें थीं।उसका पति व सास ससुर, देवर मौके से भाग गये थे। पूजा की पुत्री आर्या तीसरी मंजिल पर किरायेदार से मिली। पुत्री आर्या के कपड़े किरायेदार द्वारा एक बैग में दिये गये। मेरी पुत्री पूजा को उपरोक्त लोगों ने दहेज में बैगनआर कार न दे पाने के कारण मार डाला है।

