फर्रूखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) आज रखा बालिका इण्टर कॉलेज, फतेहगढ़ में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता तथा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रत्येक विकास खण्ड से 5-5 प्रतिभागियों ने क्विज प्रतियोगिता तथा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम स्थल पर ब्लाक मोहम्मदाबाद एवं बढ़पुर के अध्यापकों द्वारा सुन्दर रंगोली बनायी गयी। जिसकी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशंसा की। कार्यक्रम के आरम्भ में पी०एम० विद्यालय मोहम्मदाबाद के बच्चों ने सरस्वती वन्दना की।सर्वप्रथम विज्ञान विवज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें निर्णायक की भूमिका प्रवक्ता डायट मनोज कुमार पाल, कुमार देवव्रत, प्रवक्ता राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज कनकापुर राजेपुर एवं अर्चना गुप्ता प्रवक्ता राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, राजेपुर द्वारा की गयी।
युदराज सिंह पाल, एस०आर०जी० तथा कुमार देवव्रत, प्रवक्ता राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज, कनकापुर राजेपुर द्वारा स्कोरिंग की गयी। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में प्रवक्ता डायट, मनोज कुमार पाल, कुमार देवव्रत्त, प्रवक्ता राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज एवं अर्चना गुप्ता प्रवक्ता राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, विश्वनाथ प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अनुपम अवस्थी, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रजलामई द्वारा निर्णायक की भूमिका का निर्वाहन की गयी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आशुतोष कुमार द्विवेदी जिला अधिकारी विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार गोड़ मुख्य विकास अधिकारी, एस. के. तिवारी जिला विकास अधिकारी, सुभाष राजपूत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, अनुपम अवस्थी उप शिक्षा निदेशक व प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फर्रुखाबाद, विश्वनाथ प्रताप सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा राजकुमार यादव सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के समस्त विकास खण्डों से चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने स्मार्ट सिटी मॉडल, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, कचरा प्रबंधन तथा सतत विकास जैसे विषयों पर अभिनव एवं उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए।
विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, प्रस्तुतीकरण कौशल एवं वैज्ञानिक समझ ने उपस्थित जनसमूह एवं निर्णायक मंडल को अत्यंत प्रभावित किया। निर्णायक मडंल में मनोज कुमार पाल प्रवक्ता डायट, के.डी. तिवारी प्रवक्ता राजकीय मॉडल इंटर कालेज तथा श्रीमती अर्चना गुप्ता प्रवक्ता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सामिल रहे। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम स्थान मान्सी, द्वितीय स्थान अनिकेत, तृतीय स्थान हर्षिता, चतुर्थ स्थान रितिक, पंचम स्थान पर धनंजय विजयी रहे। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने विज्ञान, गणित एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बाद रुद्र प्रताप सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
प्रतिभागियों ने अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से जमीनी समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान प्रस्तुत किए,जिन्हें निर्णायक मंडल द्वारा विशेष रूप से सराहा गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट, शैक्षिक बैग, पुस्तके, विज्ञान किट एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विजेताओं के उत्साहवर्धन हेतु भविष्य में राज्य स्तरीय भ्रमण, जैसे इसरो अथवा अन्य प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों के शैक्षिक भ्रमण पर भेजने की योजना भी साझा की गई।
इस दौरान डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि “राष्ट्रीय आविष्कार अभियान बच्चों में ‘क्यों, कैसे और क्या’ की जिज्ञासा को प्रोत्साहित करता है। यही जिज्ञासा भविष्य के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और नव प्रवर्तकों की नींव तैयार करती है। उन्होंने विज्ञान प्रर्दशनी में प्रदर्शित मॉडल की सराहना की। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने कहा कि ‘ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करते हैं और उन्हें नई तकनीकों एवं शोध की दिशा में प्रेरित करते हैं। हमारा उद्देश्य है कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चे भी आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) जतिन रंजन मिश्रा, जिला समन्वयक (एम०आई०एस०) जितेन्द्र सिंह, प्र० जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) सुनील प्रताप सिंह, गौरव शाक्य ए०आर०पी०, राजेन्द्र पवन ए०आर०पी०, वागीश विक्रम, मनीष अवस्थी, शंकर मिश्रा, आकाश मिश्रा, का विशेष योगदान रहा। समापन अवसर पर विश्वनाथ प्रताप सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, राजकुमार यादव सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी द्वारा सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजकों को धन्यवाद देते हुए विश्वास व्यक्त किया गया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के माध्यम से जनपद फर्रुखाबाद विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगें।




