फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) कलह के कारण युवती रिचा वर्मा ने जहर खाकर जान दे दी। कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम हैदरपुर निवासी उदय प्रताप वर्मा की 20 वर्ष की पुत्री रिचा ने बीते दिन किसी कारण घर पर ही जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर रिचा को परिजन मोहम्मदाबाद स्थित शुभ मंगलम अस्पताल ले गए। डॉ संतोष यादव ने युवती का उपचार किया, रात में उपचार के दौरान ही युवती ने दम तोड़ दिया। अस्पताल की ओर से युवती के मर जाने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। परिजन शव को घर ले गए आज शव को ट्रैक्टर ट्राली से दाह संस्कार के लिए ग्राम दुर्गपुर काली नदी श्मशान घाट ले जाया गया।
तभी किसी व्यक्ति में 112 नंबर पर शिकायत की कि युवती की हत्या कर उसके शव को जलाया जा रहा है। इसी सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बताया गया कि अविवाहित रिचा के चार भाई व 2 बहने हैं एक बहन की शादी हो चुकी है।




