अधेड़ की खेत में ही कर दी हत्या: धारदार से हमला

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) अधेड़ सुनील राजपूत की खेत में ही हत्या कर दी गई। थाना जहानगंज के ग्राम बेहटा निवासी 50 वर्षीय सुनील राजपूत आज सुबह 6 बजे अपने खेत में आलू की खुदाई करने गए थे। थोड़ी देर बाद ही उनके छोटे भाई अनिल कुमार भी आलू खोदने खेत पर गए। तभी अनिल ने भाई सुनील को खेत में लहुलुहान मृत अवस्था में देखा। यह जानकारी होते ही परिवार एवं ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। धारदार हथियार के हमले से सुनील के शरीर का काफी खून खेत में एकत्र हो गया।

सूचना मिलने पर सीओ एवं थानाध्यक्ष राजेश राय ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। परिवार की महिलाएं बुरी तरह बिलख रही थी पुलिस ने काफी प्रयास करके शव को कब्जे में लिया। सुनील के पुत्र अमन कुमार राजपूत ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध पिता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमन ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि हम लोगों की किसी से कोई रंजिश नहीं है। पिताजी बीते तीन दिनों से रोजाना आलू खोदने काली नदी के किनारे स्थित खेत पर जाते थे।

error: Content is protected !!