फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुशील शाक्य के पुत्र संदीप शाक्य भाजपा नेता ने आज सायं संकिसा में बाउंड्रीवॉल निर्माण का शिलान्यास किया। राज्य पर्यटन विभाग ने विकास कार्य के लिए संकिसा बौद्ध स्तूप अंदाज शीत ग्रह के निकट 30 बीघा जमीन खरीदी है। जिस पर 1 करोड़ 71 लाख 46 हजार रूपयों की लागत से आठ माह में बाउंड्रीवॉल का निर्माण होना है। इसी निर्माण कार्य के लिए विधायक पुत्र संदीप शाक्य ने भूमि का पूजन किया। पुजारी नीलेश दुबे एवं भंते धम्मरतन ने पूजन कार्य कराया।

इस दौरान धम्मा लोको बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य पूर्व प्रधान पवन शाक्य, राघव दीक्षित रामसेवक बर्तन वाले, गिरीश चंद्र बौद्ध संदीप बौद्ध, नवाबगंज के सभासद आकाश आदि लोग मौजूद रहे। शिलान्यास पट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलो द्वारा शिलान्यास दर्शाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह सांसद मुकेश राजपूत एवं विधायक सुशील शाक्य का नाम लिखा गया। निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटक विकास निगम के द्वारा किया जाएगा। संकिसा के विकास कार्य में आज नया अध्याय जुड़ गया है।

