मनोज अग्रवाल व वत्सला अग्रवाल के भाजपा में शामिल: विरोधी सदमे में

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) पूर्व एमएलसी बसपा नेता मनोज अग्रवाल व पालिका अध्यक्ष श्रीमती वत्सला अग्रवाल के भाजपा में शामिल हो जाने से उनके विरोधियों को गहरा सदमा लगा है। सूबे के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज दोपहर मनोज अग्रवाल व श्रीमती वत्सला अग्रवाल को भाजपा में शामिल कराया। इसी दौरान मनोज अग्रवाल व वत्सला अग्रवाल ने भाजपाई अंग वस्त्र धारण किये।

बताया जाता है कि बीते दिनों पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार के होटल में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत व मनोज अग्रवाल के साथ भाजपा में शामिल होने के लिए वार्ता हुई थी। अग्रवाल दंपति के भाजपा में शामिल होने की जानकारी मिलते ही उनको पानी पीकर कोसने वाले भाजपा नेता सदमे में है। नगर क्षेत्र में पार्टी का प्रभाव पड़ने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बसपा को लोकसभा के लिए कोई प्रत्याशी ढूंढे नहीं मिल रहा है ऐसे में दो दिग्गज नेताओं के पार्टी छोड़ने से बसपा को गहरा झटका लगा है।

error: Content is protected !!