सहेलियों के शव फांसी पर लटके मिले: हत्या का आरोप

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) दो नाबालिक युवतियों के शव फांसी पर लटके देखे जाने पर इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने लड़कियों की हत्या करने का आरोप लगाया है। कोतवाली कायमगंज के ग्राम भगौतीपुर निवासी पप्पू जाटव की 14 वर्षीय पुत्री शशि एवं पड़ोसी रामवीर जाटव की 16 वर्षी पुत्री बबली के शव आज सुबह घर के पीछे आम के पेड़ पर लटके देखे गए। दोनों शव लड़कियों के बंधे के दुपट्टे से लटक रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई शवों को देखने के लिए काफी भीड़ एकत्र हो गई।

पुलिस अधीक्षक अशोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह, सीओ जयसिंह परिहार, एसओजी प्रभारी जितेंद्र पटेल, इंस्पेक्टर राम अवतार एसएसआई राजेश कुमार मंडी चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार कश्यप ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाये फॉरेक्स फॉरेंसिक टीम ने घटना के साथ जुटाये।

पुलिस मान रही है आत्महत्या


एसपी आलोक प्रियदर्शी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मीडिया को बताया कि सूचना मिलने पर कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँच कर जांच पड़ताल की गई।
घटना के सम्बन्ध में जानकारी कि गयी तो दोनो लड़कियों के शव एक ही दुपट्टे से जोकि दो दुपट्टों को आपस में बांधकर एक-एक शिरे पर पेड़ से लटके थे। मौके से एक फोन भी मिला है जो पेड़ के पास रखा था तथा एक सिमकार्ड लड़की के कपडों से मिला है जिनकी डिटेल निकलवायी जा रही है। प्रथम दृष्टया दोनों लड़कियों द्वारा आत्महत्या करना प्रतीत होता है।

लड़कियों के मिट्टी लगे पैरों के निशान पेड़ में लगे मिले है तथा चप्पलें भी घटनास्थल से मिली है। उन्होंने बताया कि घटना की सही जानकारी हेतु पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही जानकारी प्राप्त होगी। परिजनों द्वारा घटना के अनावरण हेतु तहरीर पुलिस को दी गयी है। पूरे प्रकरण की गहनता से जाँच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

error: Content is protected !!