सीमा देवी की पुण्यतिथि 11को: बुद्ध विहार संकिसा में

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) संकिसा के बोधि पुस्तकालय एवं महासमता बुद्ध बिहार में 11अक्टूबर को स्मृतिशेष माननीया सीमा देवी की पुण्यतिथि (वरसी) का कार्यक्रम होगा। बोधि पुस्तकालय एवं महासमता बुद्ध विहार संकिसा के प्रमुख चेतसिक बोधि ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 11 अक्टूबर 2023 को सीमा देवी तत्वालीन हो गयी थीं। उनकी पावन पुण्यतिथि (वरसी) का कार्यक्रम बुद्ध विहार में रखा गया है।

11 अक्टूबर 2024, शुक्रवार वन्दना एवं महा परित्राण पाठ सुबह 8 बजे से आरंभ होगा।
भोजनदान सुबह 11 बजे शुरू होगा। जिसमें आप सहपरिवार सादर आमंत्रित है।

error: Content is protected !!