बाबू सिंह कुशवाहा की सलाह: भिक्षु अथवा शासक बनो

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़), जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय संरक्षक एवं सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने आज रात संकिसा बुद्ध महोत्सव में भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने बुद्ध अनुयाइयों को सलाह दी कि समाज सेवा के लिए नवयुवक बौद्ध भिक्षु भंते बने तथा गृहस्थी लोग अधिकार पाने के लिए शासक बनने का प्रयास करें। श्री कुशवाहा ने देर रात बुद्ध महोत्सव के आयोजकों को धन्यवाद दिया कि उनके बुलाने पर बुद्ध के दर्शन करने का मौका मिला। उन्होंने संकिसा की पवित्र भूमि को नमन करते हुए बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का आवाहन किया।

उन्होंने विपश्यना को ध्यान बताते हुए कहा की विश्व के सभी देश के धर्मो में विपश्यना को शामिल किया है। जो व्यक्ति स्वयं को जान लेते हैं वह गलती नहीं करते। उन्होंने क्रोध के समय भी होश में रहने की सलाह दी। सम्राट अशोक के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब उन्होंने बुद्ध के स्तूप एवं स्तंभ बनवाये और अपने पुत्र व पुत्री को बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए दूसरे देशों में भेजा तभी से विश्व में बौद्ध धर्म का व्यापक प्रचार हुआ। बुद्ध का धर्म सत्य अहिंसा एवं करुणा पर आधारित है। उन्होंने बुद्ध के नाम पर समाज सेवा करने वालों की खिल्ली उड़ाते हुए नशेड़ी लोगों की कहानी सुनाई।

इसे पूर्व बुद्ध महोत्सव के संयोजक कर्मवीर शाक्य ने बताया की कार्यक्रम में आने का वादा करने के बावजूद भी पूर्व काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य नहीं आए हैं। पार्टी समर्थक एवं बुद्ध अनुयायियों ने श्री कुशवाहा को पंचशील कलर का मुकुट पहनाकर एवं पंचशील पटका बनाकर स्वागत किया।

समारोह में महोत्सव के सह संयोजक भिक्षु डॉक्टर धर्मपाल महाथैरो भिक्षु धम्म कीर्ती, धम्मा लोको बुद्ध विहार के वरिष्ठ ट्रस्टी सरदार सिंह शाक्य, बुद्ध विहार के प्रबंधक राहुल शाक्य, उप प्रबंधक रघुवीर शाक्य डॉ देवेश शाक्य, डॉ आलोक शाक्य, रामौतार शाक्य कुलदीप कठेरिया, अभय कुमार शाक्य, प्रधान अनंगपाल कुशवाहा, प्रधान लौहरे शाक्य, नर्सरी वाले सुखराम शाक्य, सुधीर कुमार शाक्य एडवोकेट, सुरेश चन्द्र शाक्य, सह संयोजक, विस्तोष कुमार शाक्य, राजेश कुमार शाक्य, बेचेलाल शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!