सुशील शाक्य बोले: मोहम्मदाबाद से संकिसा भोगांव तक बनेगी 10 मीटर की सड़क

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) अमृतपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने आज देर शाम संकिसा महोत्सव को संबोधित करते हुए विकास संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोहम्मदाबाद से संकिसा तक तथा संकिसा से भोगांव तक इसी साल 10 मीटर की सड़क बनेगी। 3 साल के अंदर मोहम्मदाबाद की हवाई पट्टी, हवाई अड्डा बन जाएगा। उन्होंने संकिसा के विकास की जानकारी देते हुए बताया की विपश्यना केंद्र के निर्माण के लिए 10 करोड़ की जमीन खरीदी गई है जिस पर बाउंड्री बना रही है।

अभी तक संकिसा में सड़कें बन रही हैं। अब विपश्यना केंद्र के अलावा काली नदी के घाटों का शौद्रीकरण कराया जाएगा। प्रदेश व केंद्र सरकार चाहती है कि विदेशी पर्यटक संकिसा में अधिक से अधिक आये और यहां ठहरे। जिससे स्थानीय लोगों को व्यापारिक लाभ मिल सके। श्री शाक्य ने बताया की बुद्ध की ही की कृपा से मैं इस विधानसभा क्षेत्र का विधायक बना हूं मैंने यहां विकास करने का संकल्प लिया है। जबकि पहले कायमगंज क्षेत्र का एमएलए था। 1960 से मैं यहां आता हूं।

शुरू से इस क्षेत्र में कांग्रेस व सपा के विधायक रहे जिन्होंने कभी भी संकिसा का विकास नहीं किया। बौद्ध धर्म में ज्ञान की बात और आत्मज्ञान की बात होती है तपस्या में ध्यान किया जाता है। उन्होंने सभी अनुयायियों को बुद्ध के पंचशीलों का पालन करते हुए विपशयना करने की सलाह देते हुए बताया कि तब आपका चेहरा भी बुद्ध की तरह चमकने लगेगा। मेरे पिता व मैं शुरू से ही भाजपा में हूं कभी पार्टी नहीं बदली हम राष्ट्रवादी विचारधारा के समर्थक हैं। भारत में दो संप्रदाय के लोग चाहते हैं की पूरा हिंदुस्तान ईसाईमय में एवं इस्लामी हो जाए। बुद्ध ने पूरे विश्व के कल्याण की बात कही।

उन्होंने महोत्सव के आयोजक कर्मवीर शाक्य के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके आदेश पर मैं पहली बार रात 8 बजे तक यहां रुका हूं। इससे पूर्व आयोजक कर्मवीर शाक्य ने सुशील शाक्य व उनके पिता स्वर्गीय दयाराम शाक्य के संबंधों की जानकारी देते हुए कहा कि सुशील शाक्य ने यहां काफी विकास कराया है जबकि अन्य विधायकों ने दो पैसे का भी काम नहीं कराया। उन्होंने बुद्ध विहार के निर्माण में एक करोड रुपए की सहायता देने वाले समाज सेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन सहसंयोजक नागेंद्र शाक्य ने किया। विधायक सुशील शाक्य ने संकिसा के नए गेस्ट हाउस में सपा विधायक बाबू सिंह कुशवाहा से भेंट की।

error: Content is protected !!