फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने आज यहां समाज को जागरूक हो जाने की चेतावनी देते हुए कहा की कर्मों के कारण ही समाज पिछड़ गया है। श्री शाक्य ने चिलसरा रोड स्थित आर एस पैलेस में तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन को संबोधित करते हुए कहा की विलुप्त हो चुकी शाक्य उत्थान समिति पूर्व सांसद दयाराम शाक्य एवं लाल बहादुर शाक्य के नेतृत्व में पली थी। उसी दौरान में लाल बहादुर के साथ समाज के विवादों की पंचायत करने जाता था। शाक्य उत्थान समिति में प्रतिनिधित्व न होने के कारण कायमगंज के लोगों ने भी अलग संस्था बनाई थी। 
लेकिन वह भी कंपिल के मूल निवासी और बाहरी लोगों के विवाद में खत्म हो गई। यह कार्य समाज की मूर्खता दर्शाता है। जिले में सबसे पहले अपने समाज का संगठन बना और काफी समय तक सक्रिय रहा। आज भी अन्य समाजों के 50 60 पुराने संगठन चल रहे हैं। संगठन के बुजुर्ग पदाधिकारीयों को नए समर्थित भाव के युवाओं के सहयोग से आगे बढ़ना चाहिए। संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लॉक स्तर पर कमेटी बनाने का सुझाव देते हुए कहा कि संगठन में सुचिता जरूरी है।
श्री शाक्य ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल में एक समाज के लोग शामिल नहीं हो सकते हैं। शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि समाज के लोगों को आईएएस पीसीएस सब इंस्पेक्टर की नौकरी की ओर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। ऐसे कर्मचारी ही समाज का बेहतर ढंग से भला कर सकते हैं। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों सहित सेवानिवृत कर्मचारी की डिक्शनरी तैयार करने का सुझाव देते हुए कहा कि अच्छी संगत से युवाओं का मनोबल बढ़ सकता है। उन्होंने संगठन को प्रभावी बनने का आशीर्वाद देते हुए प्रतिमाह 1000 की सहायता देने का वादा किया।
कार्यवाहक अध्यक्ष पूर्व राजस्व निरीक्षक शिवकुमार शाक्य ने समाज के लोगों के द्वारा मेहनत करने की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज का कोई भी व्यक्ति भीख नहीं मांगता है। उन्होंने आईएएस आईपीएस एवं नीट परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग की व्यवस्था करने एवं प्रतिभाशाली युवकों को समाज के मंच पर सम्मानित किए जाने को कहा। इंजीनियर अवनीश शाक्य ने कहा कि मैं स्वर्गीय शैतान सिंह शाक्य एवं श्रीमती सरिता शाक्य का छोटा बेटा हूं।
समाज के संपूर्ण विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि संगठन आईएएस पीसीएस तैयारी की कोचिंग की व्यवस्था करें तो मैं किसी भी विषय पर एक-दो घंटे पढ़ा सकता हूं। उन्होंने समाज में विद्वेष एवं पार्टीबंदी न करने की सलाह दी। लेखपाल अवनी शाक्य ने संगठन के सांस्कृतिक कार्यक्रम का दायित्व निभाने का वादा करते हुए कहा की भूमि विवाद के बारे में समाज को जानकारी देकर मदद करेंगे। सेवानिवृत्ति एडीओ अवधेश सिंह शाक्य ने संगठन की आर्थिक रूप से मदद करने का आह्वान करते हुए कहा कि मैं प्रतिमाह 100 रुपये संगठन को देता रहूंगा।
सपा नेता सुभाष शाक्य एडवोकेट ने संगठन के बुलंदी पर पहुंचने की उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि वह समाज के लोगों को मुफ्त में कानूनी सलाह देंगे। सेवानिवृत्त फौजी वेदराम शाक्य ने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हुए बताया कि वह प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़े हैं और बीमारी के संबंध में मुक्त इलाज करेंगे। परिचय के दौरान उपस्थित भाजपा नेता शेर सिंह शाक्य आदि लोगों ने संगठन को हर संभव सहयोग करने का वादा किया।
बैठक में देशराज शाक्य प्रधान पति श्याम शाक्य, देवेंद्र शाक्य, रविंद्र उर्फ बबलू शाक्य,विधायक के निजी सचिव रोहित कुशवाहा मीडिया प्रभारी आनंद भान शाक्य कालीचरन शाक्य सर्वेश शाक्य आढ़ती रामौतार शाक्य सुरेश सिंह शाक्य कमलेश शाक्य उर्फ ठाकुर, फौजी तेज सिंह शाक्य, कमल शाक्य महावीर शाक्य प्रेमचंद शाक्य ग्राम विकास अधिकारी रामवीर शाक्य, लालाराम शाक्य संतोष शाक्य कवि बेचेलाल शाक्य कैलाश चंद शाक्य टेंट वाले, जगतपाल शाक्य सचिन कुशवाहा गिरजा शंकर शाक्य रिटायर्ड जेई वेदराम शाक्य सूरजपाल सिंह शाक्य पूर्व प्रधान सुबोध शाक्य सेवानिवृत्त स्टेशनों लाखन सिंह डॉ राम प्रकाश शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।
संगठन की आगामी बैठक 8 दिसंबर को गुड़गांव देवी मंदिर के निकट लाखन सिंह शाक्य के कंप्यूटर सेंटर पर 11बजे होगी।








