फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने आज व्यापारी मनोज अग्रवाल को संगठन का जिला उपाध्यक्ष बनाया है। श्री शुक्ल ने इस बात की घोषणा संजीव मिश्रा के यहां हुई प्रेस वार्ता के दौरान की। श्री शुक्ल ने बताया ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा उर्फ बॉबी की सिफारिश पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल के बेटे को उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। अपने संबोधन में श्री शुक्ला ने कहा कि एक नहीं चार संगठन बन जाए सभी को व्यापारियों के हित में काम करना चाहिए।
मिलावट खोरों, चोरी चपाती करने वाले, टैक्स चोरी करने वाले यदि जिला अध्यक्ष बनेगें तो इससे ज्यादा कोई गिरा काम नहीं है। उन्होंने पुनः स्पष्ट किया कि हम सभी व्यापारियों को जोड़ना चाहते हैं लेकिन किसी को जबरन साथ नहीं लेंगे। जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि बीते दिनों एक अन्य व्यापार मंडल के पदाधिकारी की घोषणा के दौरान व्यापारियों के झूठे नाम संगठन में शामिल होने की घोषणा की गई है। 
रामकुमार शास्त्री लाल बहादुर शाक्य आदि कई ऐसे व्यापारी है जो उस संगठन में शामिल नहीं हुए हैं। उन्होंने लालू कनौजिया एवं मनोज अग्रवाल के विवाद की चर्चा के दौरान कहा कि जहां अपनापन होता है वही नाराजगी जाहिर की जाती है। इससे पूर्व मनोज अग्रवाल ने पैर छूकर व फूलमाला पहनाकर जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला का स्वागत किया। बाद में श्री शुक्ला ने मनोज अग्रवाल को फूल माला पहनकर सम्मानित किया। मनोज अग्रवाल के जिला उपाध्यक्ष बन जाने पर यह साफ हो गया है की संजीव मिश्रा और भाभी ने अपने करीबी को महत्वपूर्ण पद दिलाने के लिए ही पीसी की है। समझा जा रहा है कि श्री मिश्रा का इसी तरह जिला कार्यकारिणी पर दबाव रहेगा।








