डॉ नवल शाक्य बोले: सांसद मुकेश का इलाज करने को तैयार

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में जोरदारी से आंदोलन करने के लिए पूरी ताकत लगा दी। महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। आज दोपहर लगभग 11.30 बजे समाजवादी पार्टी के नेता जेएनवी रोड तिराहा स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के निकट एकत्र हुए।

जिसमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, लोकसभा प्रत्याशी डॉ नवल किशोर शाक्य, कायमगंज विधानसभा प्रत्याशी रहे सर्वेश अंबेडकर, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव युवजनसभा जितेंद्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना,पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अशोक अंबेडकर समेत कई नेताओं एवं पदाधिकारियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। यही से समाजवादी नेता पैदल जिला कलेक्ट्रेट की ओर नारे लगाते हुए जाने लगे।

वहां मौजूद इंस्पेक्टर राम प्रकाश से जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, सर्वेश अंबेडकर एवं जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव से कुछ नोकझोंक भी हुई। प्रशासन की ओर से पैदल मार्च करने की अनुमति न होने की जानकारी देकर इंस्पेक्टर द्वारा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कराई। उसके बाद सपा नेता अपने वाहनों से जिला कलेक्ट्रेट के निकट डीएन डिग्री कॉलेज पहुंचे। वहां से पैदल मार्च करते हुए सभी नेता जब जिला कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचे। भारी पुलिस फोर्स के साथ जिला कलेक्ट्रेट का गेट बंद होने पर कुछ नेता जमीन पर ही धरने पर बैठ गए।

इसके बाद अंदर से सीओ सिटी की जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की वार्ता के बाद गेट खोल दिए गए। पहले सिर्फ पांच लोगों के अंदर जाने की अनुमति थी जिस पर समाजवादी पार्टी के नेता भड़क गए। गेट खुलते ही तमाम सपा नेता नारेबाजी करते हुए जबरन अंदर घुस गए। पार्टी के नेता हाथ में पट्टिका लिए थे जिस पर लिखा था ‘डॉक्टर भीमराव का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान। पट्टिकायें लिए सभी नेता एक साथ आगे जाते रहे। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन पढ़कर सुनाया।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा की गई टिप्पणी पूरे भारत के पिछड़े, दलित, शोषित, वंचित एवं अल्पसंख्यक लोगों पर तीखा प्रहार है।उन्होंने कहा जिस व्यक्ति ने भारत के संविधान की रचना की ऐसे व्यक्ति पर कटाक्ष करना अपने आप में भारतीय जनता पार्टी की दोहरी मानसिकता का परिचय देता है। ज्ञापन देने के उपरांत जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि यह लोग संविधान में विश्वास रखने वाले लोग नहीं है भाजपा के लोग चाहते हैं कि पिछड़े, दलित अल्पसंख्यक और शोषितों का अधिकार छीन लिया जाए। इस अवसर पर डॉक्टर नवल किशोर शाक्य से मीडिया कर्मी ने सवाल किया कि फर्रुखाबाद के सांसद जरा सी चोट से कैसे आईसीयू में भर्ती हो गए।

इस पर डॉक्टर शाक्य ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें अगर कोई तकलीफ है तो वह मेरे पास आ जाएं वह उनका मुफ्त में इलाज करने के लिए तैयार है। फर्रुखाबाद के सांसद आईसीयू में सिर्फ भ्रांति फैलाने के लिए एडमिट हुए हैं। प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि बाबा साहब पर की गई टिप्पणी पूरे देश के गरीबों और पिछड़ों अल्पसंख्यक के ऊपर तीखा प्रहार है इस पर गृहमंत्री को तत्काल देश से माफी मांगते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अपनी पूरी कमेटी के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मौजूद रहने वाले प्रमुख लोगों में अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष साजिद अली खान, विजेंद्र सिंह यादव जिला सचिव, जिला उपाध्यक्ष डॉ नवरंग सिंह यादव, जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव,युवजनसभा के जिला अध्यक्ष शिवम यादव, नगर अध्यक्ष शमशाबाद अश्विनी यादव, फ्रंटल के प्रभारी रामपाल सिंह यादव, यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इजहार खान, विधानसभा अध्यक्ष अमृतपुर उदय प्रताप उर्फ भोला यादव, जिला उपाध्यक्ष सिराजुल आफाक मुन्ना, मुन्ना यादव एडवोकेट, रामू गुप्ता, आयुष यादव जिला सचिव विजय अनुरागी निजाम अंसारी।

संजीव सिंह अंबेडकर, कमल हसन, माजिद अली, अखिल कठेरिया, शशांक सक्सेना जिला उपाध्यक्ष विधान सभा अध्यक्ष भोजपुर नरेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य नागेंद्र शाक्य, गौरव यादव जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड, डॉ गौरव यादव, जितेंद्र सिंह यादव राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा, मनोज मिश्रा प्र.जिला पंचायत सदस्य, विनीत परमार, अरविंद परमार, बेचें लाल यादव प्रदेश सदस्य सैनिक प्रकोष्ठ, अमित यादव यादव,के के यादव जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ ,आयुष यादव, छोटे सिंह यादव प्रदेश सदस्य सैनिक प्रकोष्ठ, अंकुर शाक्य जिला सचिव, महेंद्र सिंह, शंभू दयाल, श्रीपाल सिंह, बाबा साहब वाहिनी जिला अध्यक्ष अमन सूर्यवंशी, फुरकान अहमद, आशीष शर्मा।

राजन यादव, अमित यादव, विनय यादव, राम रतन सिंह,राजपाल यादव,कश्मीर सिंह, रघुवीर सिंह, शशिकांत कठेरिया, मनोज यादव संदीप यादव, अनिल यादव, पवन गौतम, मोहन सिंह, अमित कठेरिया प्रधान पवन कठेरिया प्रधान गोपाल यादव सूर्य यादव सुशील कुमार आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। भिक्षु चेतसिक बोधी, भिक्षु नागसेन आदि भिक्षु धरना प्रदर्शन में शामिल रहे।