विधायक सुशील शाक्य बोले: समाज संगठित हो, जुझारू बने

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने तथागत संभ्रांत नागरिक संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। संगठन की दिशा पर सवालिया निशान लगाते हुए श्री शाक्य ने कहा कि समाज के लोगों को संगठित होकर प्रभारी रूप से जुझारू दिखना चाहिए। संकट के समय संगठन को समाज के लोगों के साथ खड़े होकर उसकी मदद करनी चाहिए। श्री शाक्य ने संगठन को मजबूत करने के लिए गांव स्तर पर प्रधान, पूर्व प्रधान, अन्य जनप्रतिनिधि, सभी शिक्षित कर्मचारियों एवं सेवा में कर्मचारियों के साथ ही समाज के सक्रिय लोगों की डायरेक्टरी बनवाने का सुझाव दिया।

उन्होंने बताया कि डायरेक्टरी में होने वाले खर्चे को मैं स्वयं वहन करूंगा। उन्होंने राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए करीब एक सैकड़ा ऐसे नौजवानों को अच्छे वक्ता के रुप में तैयार करने की सलाह दी। जिला पंचायत चुनाव के लिए अभी से समाज के लोगों को खोजने की जरूरत बताई। भाजपा नेता ने शिक्षा पर जोर देते हुए चिंता जाहिर की समाज के युवा मोबाइल फोन में अपना इतिहास नहीं पढ़ते हैं और न ही सरकारी योजनाओं की जानकारी करके दूसरों को लाभ पहुंचाने का प्रयास करते है।

खेती कार्य में भी पिछड़ जाने पर चिंता जाहिर करते हुए विधायक सुशील शाक्य ने आधुनिक खेती के साथ ही अन्य व्यापार करके फैक्ट्री लगाने की भी सलाह दी। उन्होंने बुद्ध कथाएं सुनने एवं पंचशील का पालन करने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी संप्रदाय व धर्म में नहीं कहा गया है कि नशा करके जुआ खेलो। सभी धर्म मानवता के कल्याण के हैं। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के प्रबंधक एवं शिक्षक मुकेश शाक्य ने बताया कि मैं विधायक सुशील शाक्य के द्वारा ही 16 जनवरी को अपने स्कूल में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के साथ ही पिताजी की भी प्रतिमा का अनावरण करवाना चाहता हूं।

विधायक श्री शाक्य की सहमति मिलने पर उन्होंने सभी लोगों को कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया। संगठन के महामंत्री रामवीर शाक्य ने बताया कि आखिरकार आज कंबलों का वितरण हो गया है। उन्होंने होली मिलन के बजाय शाक्य कुशवाहा मौर्य सैनी के मिलन समारोह के नाम से कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। ब्लाक मोहम्मदाबाद के मनोनीत अध्यक्ष सेवानिवृत्ति उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह शाक्य ने बताया कि मैं होली की शाम भगवान बुद्ध के चरणों में फूल चढ़ाकर त्योहार मानता हूं। इसे अंधविश्वास से दूर हटकर सत्य का अनुभव करता हूं। उन्होंने जीवन में ऐसा कार्य करने को कहा जिससे कोई पहचान बन जाए।

श्री शाक्य ने बताया कि उन्होंने पखना गांव में बुद्ध विहार का निर्माण कराया है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद्र शाक्य एडवोकेट को जिला उपाध्यक्ष, एडीओ रामवीर शाक्य को जिला महासचिव, भाजपा नेता शेर सिंह शाक्य को जिला सचिव, गेस्ट हाउस वाले संतोष कुमार शाक्य को जिला सचिव, भुसेरा के राम रहीस कुशवाहा को संगठन का सचिव, डा0 शिवरतन शाक्य को प्रचार सचिव, सुरेंद्र सिंह शाक्य को पुस्तकालय प्रभारी, सेवानिवृत्ति उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह शाक्य को ब्लाक मोहम्मदाबाद का अध्यक्ष एवं आनंद भान शाक्य पत्रकार को मीडिया प्रभारी का मनोनयन पत्र भेंट किये गये।

कवि बेचेलाल शाक्य बेचैन ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिवकुमार शाक्य ने दिवंगत शिवसरन शाक्य के पुत्र सुमित शाक्य एवं भाई कमलेश शाक्य को संगठन में सहयोग कर शिवसरन शाक्य की भरपाई करने की सलाह दी। ग्राम अजमतपुर रोड स्थित सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में हुई बैठक की अध्यक्षता अजमतपुर निवासी वृद्ध भारत लाल शाक्य ने की। बैठक में दयाराम शाक्य, महेंद्र सिंह शाक्य, लालाराम शाक्य, चंद्रभान सिंह, गिरंद्र सिंह, महेश चंद शाक्य, महेश बाबू शाक्य, आदित्य कुमार सिंह, डॉक्टर शिवरतन सिंह, जतिन शाक्य उर्फ गोलू।

रोहित कुमार कुशवाहा, जगतपाल शाक्य, सर्वेश कुमार शाक्य, जितेंद्र शाक्य एडवोकेट, मेघनाथ शाक्य, सूरजपाल सिंह, कुलदीप शाक्य, सुरेंद्र शाक्य आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गरीब स्त्री पुरुषों को कंबल भेंटकर की गई। बैठक के अंत में दिवंगत शिवसरन शाक्य के निधन पर 2 मिनट मौन धारण किया गया।

error: Content is protected !!