शाक्य कुशवाहा मौर्य सैनी समाज के सम्मेलन के लिए किया प्रचार

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने शाक्य कुशवाहा मौर्य सैनी समाज के सम्मेलन के लिए प्रचार के लिए तूफानी दौरा किया। संगठन के जिला अध्यक्ष शिव कुमार कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य एडवोकेट, शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष शिव कुमार शाक्य एवं मीडिया प्रभारी आनंद शाक्य के साथ कस्बा नवाबगंज पहुंचे।

वहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य फौजी देशराज शाक्य के आवास पर बैठक की। जिसमें किसान यूनियन के नेता अरविंद शाक्य, उदयवीर शाक्य, उमेश शाक्य, दीपक शाक्य, कमल सिंह शाक्य उर्फ ठाकुर, धर्मपाल शाक्य हिमालय राज शाक्य, राम सिंह आदि लोग शामिल हुए। नवाबगंज में ही सर्वेश मैरिज लॉन में पूर्व प्रधान सर्वेश शाक्य, अमित शाक्य आदि के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वार्ता की।

तथागत बुद्ध सेवार्थ समिति कंपिल में निर्माणाधीन बुद्ध विहार की बैठक में सेवानिवृत्ति संग्रह अमीन प्रेमचंद शाक्य अमित शाक्य एडवोकेट, सभासद महेश शाक्य, बौद्धाचार्य कैलाश चंद्र शाक्य, अवनीश कुमार शाक्य आदि लोग मौजूद रहे। कपिल नगर अध्यक्ष अमित शाक्य एडवोकेट को मनोनयन पत्र दिया गया।

कम्पिल मे बुद्ध बिहार का निर्माण

कम्पिल का नाम प्राचीन काल से चला आ रहा है अब वहा शांति का संदेश दिया जा रहा। बुद्ध विहार विकसित कर वहा भगवान बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना भी जल्दी की जाएगी जिसमे बुद्ध से सम्बंधित धार्मिक आयोजन भी किये जाया करेंगे जिनके जरिये शांति के संदेश दिए जा सके।

जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर कम्पिल गंगा रोड से 500 मीटर दूरी पर स्थिति है जिसका निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें बुद्ध बिहार समिति के अध्यक्ष अमित शाक्य एडवोकेट, कोषाध्यक्ष भंते कैलाश चंद्र शाक्य, सचिव महेश चंद्र शाक्य सभासद ने अभी तक अपने निजी धन से 2 कमरे 15*10 व 1 हाल 15*30 व बाउंड्री वाल एवं गेट का निर्माण कराया है। आगे के निर्माण के लिए बुद्ध अनुयायियों से अपील भी कर रहे हैं कि बुद्ध विहार के निर्माण मे सहयोग करे जिससे भव्य निर्माण हो सके।

अमित शाक्य कहते हैं कि उनसे पंचशील के सिद्धांत पर चर्चा हुई। उनके विचारों से इतने प्रभावित हुए कि अपने कम्पिल में बुद्ध विहार की स्थापना करने की ठान ली। जिसमे भंते कैलाश चंद्र शाक्य व महेश चंद्र शाक्य सभासद भर पूर सहयोग कर रहे हैं।

पंचशील के सिद्धांत ने बदला जीवन

महेश चंद्र शाक्य सभासद कहते है कि जीवन में पंचशील के सिद्धांत से बडा बदलाव आया। हिंसा, चरित्र निर्माण, छल-कपट, चोरी, नशा त्याग पर खुद अमल करते हैं, दूसरों को भी इसी राह पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। कम्पिल मे बुद्ध विहार के निर्माण के लिए भी सहयोग करने की अपील भी कर रहे है। कंपिल में क्रेशर पर मालिक धीरज शाक्य भूदेव शाक्य ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

कायमगंज के लक्ष्य हॉस्पिटल की बैठक में सूरजपाल शाक्य, प्रधान अभिषेक शाक्य, कृष्णकांत शाक्य, गजराज सिंह शाक्य, अनोखे लाल शाक्य एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे।

इस दौरान जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य ने प्रदीप कुमार शाक्य को ब्लाक कायमगंज अध्यक्ष का मनोनयन पत्र सौंपा।


जब कि सुभाष चंद्र शाक्य एडवोकेट ने कायमगंज के नगर अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य को मनोनयन पत्र भेंट किया।

शमशाबाद के मां वैष्णो मैरिज लांन में समाज की बैठक हुई। सुभाष चंद्र शाक्य एडवोकेट ने शमशाबाद के नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार शाक्य पत्रकार को मनोनयन पत्र भेंट किया।
बैठक में लालता प्रसाद कुशवाहा, सतीश चंद्र शाक्य, पेशकार शाक्य, श्याम सिंह शाक्य, प्रदीप शाक्य, देवेंद्र प्रताप शाक्य, रामनाथ शाक्य, जवाहरलाल शाक्य ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु दयाल शाक्य पूर्व प्रधान रामचरन शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।


बैठकों में जब लोगों को जानकारी हुई कि नगर फर्रुखाबाद के नवभारत सभा भवन में 23 मार्च को शाक्य कुशवाहा मौर्य सैनी समाज के सम्मेलन का आयोजन किया गया है तो लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक संख्या में आने का वादा किया। सजातीय लोगों को इलाके में प्रचार करने के लिए आमंत्रण पत्र दिए गए। इस दौरान कई लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

error: Content is protected !!