फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) तथागत संभ्रांत सामाजिक संगठन (शाक्य कुशवाहा मौर्य सैनी की प्रतिनिधि सभा) ने मेरापुर थाने के ग्राम नूननगर निवासी रघुवीर शाक्य को नगर पंचायत संस्था के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। संगठन के पदाधिकारियों संकिसा स्थित धम्मालोको बुद्ध विहार में बैठक की। संगठन के जिलाध्यक्ष शिवकुमार शाक्य मीडिया प्रभारी आनंद भान शाक्य के महासचिव रामवीर शाक्य एवं कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य ने रघुवीर शाक्य को मनोनयन पत्र भेंट किया। श्री शाक्य से शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन करने को कहा गया।
इस दौरान शिक्षक जनार्दन शाक्य, विक्रम शाक्य, शिवचरन लाल शाक्य आदि लोग मौजूद रहे। धम्मालोको बुद्ध विहार समिति के उप प्रबंधक रघुवीर शाक्य ने संगठन के पदाधिकारियों को बुद्ध विहार में निर्माणाधीन कक्ष दिखाया। सभी लोगों ने रघुवीर शाक्य के कार्य की प्रशंसा की। मालूम हो कि संख्या महोत्सव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले रघुवीर शाक्य सहकारी संघ पखना के अध्यक्ष है। उनकी सराय अगहत संकिसा में जनता ऑटो पार्ट्स एवं सर्विस सेंटर है। सुबह संगठन की टीम टाउन एरिया खिमसेपुर के मोहल्ला बड़ा कछपुरा पहुंची।
पदाधिकारियों ने बड़ा कछपुरा निवासी पूर्व कोटेदार राघवेंद्र शाक्य को नगर पंचायत खिमसेपुर अध्यक्ष का मनोनयन पत्र सौपा। पदाधिकारियों ने ग्राम पुरोहित थोक बिहार में दिवंगत महाराम शाक्य के पुत्र जितेंद्र सिंह शाक्य महेंद्र सिंह शाक्य आदि से भेंट की। पखना के बोधिसत्व विहार एवं पुस्तकालय में हुई बैठक में ब्लाक मोहम्मदाबाद के अध्यक्ष सेवानिवृत उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह शाक्य, रामप्रकाश शाक्य एडवोकेट, जबर सिंह शाक्य एडवोकेट, शिक्षक नंदकिशोर शाक्य, नगला दुवे निवासी रामजीत शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।
इस दौरान वृद्ध रामप्रकाश शाक्य एडवोकेट ने समाज में व्याप्त गुटबाजी की निंदा करते हुए कहा कि आपकी बातचीत में विवाद सुलझा सकते हैं। ग्राम रसीदपुर निवासी सुभाष चंद्र शाक्य एवं शिवम शाक्य के प्रतिष्ठान पर संगठन को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया। संगठन की टीम नीम करोरी रेलवे स्टेशन तिराहा स्थित अयांश पंचशील स्टोर पहुंची। पदाधिकारियों ने ग्राम जाजपुर बंजारा निवासी एवं अयांश पंचशील स्टोर के मालिक मनोहर लाल शाक्य को ब्लाक मोहम्मदाबाद के महामंत्री पद का मनोनयन पत्र भेंट किया।
बेवर रोड हाईवे स्थित नगला गढा के गौतम बुद्ध मार्केट में समाज के लोगों से भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान अनेकों लोगों ने आजीवन पंचवर्षीय एवं वार्षिक सदस्यता ग्रहण की और 23 मार्च को नवभारत सभा भवन में आयोजित सम्मेलन में आने का वादा किया। सम्मेलन का प्रचार करने के लिए ग्रामीणों को आमंत्रित आमंत्रण पत्र दिए गए।