फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आज भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती की पूर्व उत्तर संध्या पर भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर पूर्वी मंडल में नरकसा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। वहां उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से 14 अप्रैल डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती को धूमधाम से मनाने का आवाहन किया।
अंबेडकर प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने कहा सामाजिक समरसता के प्रतीक डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर एक भारत निर्माता थे उन्होंने इस देश में संविधान का निर्माण करके शोषितों वंचित ऑन एवं दलित वर्ग को अधिकार दिलाने का कार्य किया। उनकी सोच थी कि भारत का प्रत्येक नागरिक भारत के संविधान के आधार पर चले उन्होंने भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का काम नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब के विचारों से प्रेरणा लेकर भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया।
कल जनपद में विभिन्न स्थानों पर जहां-जहां अंबेडकर प्रतिमा स्थापित है वहां कार्यकर्ता प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम करेंगे। इसके उपरांत मूर्तियों पर माल्यार्पण कार्यक्रम भी होंगे। दलित बस्तियों में कार्यकर्ता इस समरसता दिवस कार्यक्रम को भव्य बनाने का कार्यक्रम करेंगे। इस कार्यक्रम के अवसर पर दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत जिला महामंत्री डीएस राठौर जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी अमन कटियार धर्मेंद्र राजपूत नरेंद्र आर्य पूर्व सभासद अनुभव कनौजिया अभय प्रताप सिंह अरुण दुबे बाबा पूर्व सभासद अशोक वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
निमंत्रण पैलेस कछियाना गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा का फूल मालाओं से जोरदार का स्वागत किया गया। इसमें मुख्य रूप से उक्त नेताओं के अलावा राजकुमार वर्मा,नरेंद्र आर्य, लव कनौजिया अमन कटियार,आशीष मौर्य,शोभित अनुपम रस्तोगी आदि लोग शामिल रहे।