फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यू) सीपी इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासित शिक्षण प्रणाली का परिचय देते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 वीं व 12 वीं की परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि ने विद्यालय को जिले के उत्कृष्टतम शिक्षण संस्थानों की पंक्ति में स्थापित कर दिया है। कक्षा 12 के 15 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
विद्यालय की कक्षा 12 की टॉपर सूची में प्रथम स्थान पर अंजली सिंह ने 97 % अंक अर्जित किए। द्वितीय स्थान पर अंशिका गुप्ता ने 95.8 % तथा तृतीय स्थान पर अनुभवी मिश्रा ने 95.4 % उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिश्रम और प्रतिभा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।
इसके अलावा कक्षा 12 के 90% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों का विवरण निम्नवत है।
1. अंजली सिंह – 97.6%
2. अंशिका गुप्ता – 95.8%
3. अनुभवी मिश्रा – 95.4%
4. अभय अग्निहोत्री – 95%
5. एकलव्य महेश्वरी – 94.8%
6. गौरी यादव – 94.6%
7. सलोनी शाक्य – 93.2%
8. सुनैना शुक्ला – 93.2%
9. अनन्या सिंह – 92.4%
10. मुस्कान गुप्ता – 92.2%
11. प्राची सक्सेना – 91.8%
12. आर्यन सिंह – 91%
13. सुनिधि राजपूत – 90.4%
14. मेघा गुप्ता – 90%
15. खुशी – 90%
कक्षा 10 का 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले बच्चों का विवरण निम्नवत है।
सौगंधिका चौहान 97%
शुभ शाक्य 95.8%
दीपक यादव 94.2%
अंशिका सिंह 94.2%
यादव अनुज विमलेश 93.8%
कौस्तुभ रस्तोगी 93.6%
अभिनव शाक्य 93.6%
ओम यादव 93.4%
शिवांश सिंह 93.4%
नर्जिस जेहरा 93.2%
अग्रितावर्मा 92.8%
देवांश प्रताप सिंह 92.6%
वंशिका सोलंकी 92.6%
आयुषी दीक्षित 92.6%
देवांश दुबे 92.4%
सिमरन सिंह 92.2%
जिज्ञासा 91.8%
अक्षांशी सिंह 91.8%
आदर्श द्विवेदी 91.6%
वैष्णवी सिंह 91.4%
आर्या दीक्षित 91.4%
अंश शाक्य 91%
एंजल गुप्ता 91%
प्रज्ञा शाक्य 90.4%
अनुष्का सिंह 90.4%
निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का सामूहिक परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा पास करना नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देना है हमारे छात्र उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परिणाम न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने यह साबित कर दिया है कि समर्पण और अनुशासन के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने कहा कि यह सफलता केवल परीक्षा की नहीं, बल्कि उस शिक्षण दृष्टिकोण की जीत है जिसमें विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने विद्यालय पर विश्वास बनाए रखा।
प्रबंध निदेशिका श्रीमती ज्योत्सना अग्रवाल ने कहा कि सीपी इंटरनेशनल स्कूल का सपना सदैव यही रहा है कि बच्चों को ऐसी शिक्षा दी जाए, जो उन्हें न केवल विद्वान, बल्कि श्रेष्ठ नागरिक बनाए। यह परीक्षा परिणाम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी। विद्यालय परिवार इस सफलता को नई प्रेरणा के रूप में लेकर आगे भी छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा, नैतिक मूल्यों और नवाचार के साथ तैयार करने हेतु प्रतिबद्ध है।