डॉ0 जितेंद्र यादव ने काटा केक: मनाया अखिलेश का जन्मदिन

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने ् समर्थकों के साथ अपने आवास पर केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। इस दौरान तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हों पचास हजार, के स्वर गुंजायमान हुए। इस अवसर पर सभी ने वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। सपा के प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने बघार स्थित मेजर एस.डी. सिंह पी.जी. आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल स्थित अपने आवास पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का ५२वां जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया।

जैसे ही केक कटा, वैसे ही तुम जियो हजारों साल,साल के दिन हों पचास हजार, के स्वरों से आवास गुंजायमान हो उठा। डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में मौजूद सभी लोगों ने सन 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि आज का दिन बहुत ही पावन है, क्योंकि आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन है। आज के दिन हम सभी संकल्प लें कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायेंगे तथा वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनायेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा कि सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है। भाजपा विकास नहीं विनाश के रास्ते पर जनता को ले जा रही है। जनता अब परिवर्तन चाहती है, आने वाले चुनाव में यह परिवर्तन होकर रहेगा। केक काटने के बाद डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल वितरित किये।

इस मौके पर तहसीन सिद्दीकी, नदीम अहमद फारूकी, प्रदीप यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, मोहित यादव, आफताब आलम, मो0 अफसान खान पूर्व जिला उपाध्यक्ष, सुमित अग्निहोत्री छात्र नेता लखनऊ विश्वविद्यालय, अनुराग यादव जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, मोहित यादव उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, अभय यादव, गोपाल यादव, सलमान खान, आशीष यादव, सौरभ यादव, प्रदीप यादव, घनश्याम यादव, जितेंद्र दीक्षित, अमित शाक्य, सचिन यादव, मनीष यादव, संगम यादव, ब्रह्म किशोर यादव, आशू यादव, हर्ष यादव, तस्लीम खान, नितेश यादव, आकाश पाल, शिवम दिवाकर, कुलदीप यादव, लीनेश यादव, डॉ प्रवीण यादव, नितेश जोशी आदि मौजूद रहे।

राघव दत्त के आवास पर मनाया गया जन्मदिन

समाजवादी पार्टी महानगर फर्रुखाबाद द्वारा महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52 वां जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामसेवक यादव एवं संचालन रजत क्रांतिकारी ने किया। कार्यक्रम में रामसेवक यादव,महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दिकी शमसाबाद नगर पालिका अध्यक्ष नदीम फारुखी, अभिषेक सिंह सिक्की प्रदेश सचिव डॉ जितेंद्र यादव, पूर्व मंत्री सर्वेश अम्बेडकर।

यूनुस अंसारी, प्रदीप यादव नदौरा,जहांन सिंह लोधी जिला महासचिव,पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने शपथ ली कि हम सभी लोगों को 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मजबूत करते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार के साथ उन्हें मुख्यमंत्री बनाना है। महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने कहा अखिलेश यादव जैसा सरल और सौम्य, एवं प्रदेश का सबसे बड़ा विकास पुरुष नेता प्रदेश छोड़िये देश मैं नही हैं। उन्होंने अपनी सरकार मैं कार्यों की लखीर इतनी बड़ी खींच दी है कि भाजपा उस लकीर को कभी छू भी नही पाएगी।

भाजपा सरकार यह जान ले कि प्रदेश की जनता ने ठान लिया है कि 2027 में विकास पुरुष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।
कार्यक्रम में ओमकार शुक्ला, नितिन पांडेय,ऋषि अवस्थी एडवोकेट, युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रवेश कटियार कुलदीप भारद्वाज पूर्व सभासद,अतुल वर्मा,रिंकू यादव,अमन भारद्वाज मसरूर खान,अमित यादव,खुर्शीद खा,सुरेंद्र सिंह गौर, राधेश्याम श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!