फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) नवाबगंज थाना पुलिस ने टेंपो चालक के हत्यारे को मुठभेड़ में गोली से घायल हो जाने पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की बीती रात थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम करनपुर जसमई मार्ग, सुमनलता डिग्री कॉलेज के निक टी हत्यारों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में महाराज सिंह उर्फ पप्पू पुत्र स्व बादशाह जाटव निवासी स्योना थाना भोगांव जनपद मैनपुरी उम्र करीब 52, भारत पुत्र स्व लेखराज शाक्य निवासी अघौनापुर थाना अलीगंज जनपद एटा उम्र करीब 51 वर्ष।
एवं केशराम पाल उर्फ पुत्तन पुत्र भीकम सिंह निवासी न्यामतपुर खेडा थाना मऊदरवाजा उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की जवाबी कार्यवाही में महाराज सिंह उर्फ पप्पू के बाएं पैर में व भारत सिंह के दाहिने पैर मे गोली लगी है। घायलों को उपचार हेतु सीएचसी नवाबगंज भेजा गया। जहां से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।
अभियुक्तगणों ने पूछने पर पुलिस को बताया कि 23.09.2025 को हम लोगों ने अपने सहयोगी के साथ ग्राम न्यामतपुर के ऑटो चालक पुष्पेन्द्र को गोली मारी थी। आज हम अपने बचे हुए रुपए लेने आये थे।
बरामदगी का विवरण
2 तमंचे 315 बोर व 3 जिन्दा कारतूस व खोखा कारतूस व एक मिस कारतूस 315 वोर 1 तमंचा 12 बोर व 2 जिन्दा कारतूस खोखा कारतूस।