फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) कमालगंज थाना पुलिस ने बीती रात फायरिंग व पथराव करके दहशत करने वाले आरोपियों के साथ मुठभेड़ की। पुलिस ने गोली से घायल आरोपी मान सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कमालगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि बीती रात ग्राम गौसपुर के अपराधियों को पकड़ने गए थे तभी अपराधियों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, गोली लगने से ग्राम गौसपुर निवासी मान हुसैन पुत्र मुन्ने घायल हो गया।
मान के पास फायरिंग करने वाला असलाह बरामद किया गया। घायल मान के साथ ही दो अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया। घायल मान को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। कमालगंज थाना पुलिस ने बीते दिन ग्राम गौसपुर में फायरिंग व पथराव करने वाले ग्रामीणों के विरुद्ध सद्दाम हुसैन की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया था। सद्दाम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि करीब 4 वर्ष पूर्व मुम्बई में मेरे बडे भाई शकील व सलमान पर गांव के मान व अरशद पुत्रगण मुन्ने वसीम पुत्र शमीम, शादाब पुत्र मुस्तकीम उक्त ने जानलेवा हमला किया था।
जिसमें मुम्बई मे हत्या करने के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत कराया था। ये लोग आये दिन मेरे भाइयों व मेरे परिवार के लोगों को मुकदमा में समझौता करने का दबाब बनाते है। 7 अक्टूबर को शाम लगभग 4 बजे मेरा भाई सलमान गांव में मिस्त्री बुलाने गया था। तभी मान, अरशद पुत्रगण मुन्ने व वसीम पुत्र शमीम, सलमान उर्फ गोगा पुत्र अनवार उर्फ कटटू व दिलशाद उर्फ शिवलू पुत्र अंसार, महराज उर्फ शेखू पुत्र हसनूर और बसर पुत्र सिराजुद्दीन उर्फ कब्बाल व 7, 8 अज्ञात उक्त लोगो ने मुझे रोका।
भाई सलमान को रोककर गाली गलौज की,भाई सलमान से बोले कि उस मुकदमे मे समझौता करोगे या नही करोगे।
मेरे भाई सलमान ने समझौता करने से मना किया। उक्त लोग नाजायज असलहा हाथ मे पकडे़ थे। तभी मै असलहा देखकर भागा तभी अरशद ने भाई सलमान के ऊपर हत्या करने के प्रयास से अवैध असलाह से फायर किया। गोली भाई सलमान के बगल से गुजरी भाई बाल बाल बचे। और वहां से भाग आये फिर उक्त लोगो ने ईंट पत्थर भी चलाये। बताया जाता है कि थाना पुलिस ने एसओजी टीम के सहयोग से घटना वाले दिन ही तीन आरोपियों को कार से भागते समय जहानगंज थाना क्षेत्र से पकड़ लिया था।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय कुमार ने मीडिया को बताया कि थाना कमालगंज पुलिस ने अभियुक्त मान हुसैन को पकड़ लिया था। तभी मान हुसैन ने छिपाए गए तमंचे से सिपाही पर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी गोली पर में लगने से मान घायल हो गया उसके पास से तमंचा खोखा हुआ कारतूस बरामद किए गए। शातिर अपराधी मैन हुसैन पर मुंबई में भी मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने मान हुसैन के साथ गांव के दिलसाद उर्फ शिवलू पुत्र अंसार एवं बसर पुत्र शमीउद्दीन उर्फ कब्बाल को गिरफ्तार किया है। विवेचना के दरान धारा 115 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। पुलिस ने आज अमानाबाद चौराहे के बाग के पास से अभियुक्तगण दिलसाद उर्फ शिवलू, मान पुत्र मुन्ने एवं बसर पुत्र शमीउद्दीन उर्फ कब्बाल को गिरफ्तार किया। अभियुक्त मान की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त तमंचे को बरामद करने के दौरान बताए हुए स्थान की ओर ले जा रहे थे।
जब पुलिस क्रासिंग नंबर 137, फतेहगढ कानपुर रोड से भोला नगला जाने वाले मार्ग पर मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर दूर स्थित आम के बाग के पास पहुंची तभी अभियुक्त मान ने गाडी रोकने को कहा और गाडी से उतरते ही अचानक पुलिस को धक्का देकर भागा। भागकर पास में ही छुपा कर रखे गए तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में गोली चलाई गई। गोली अभियुक्त के बाएं पैर में लगी, घायल मान उपरोक्त को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी कमालगंज भेजा गया।