डॉ0 जितेंद्र यादव ने मनायी मुलायम की पुण्यतिथि

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़)। सपा नेता डॉ जितेंद्र सिंह यादव ने परम श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि का आयोजन किया। नबावगंज थाना क्षेत्र में दो स्थानों कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव समर्थकों के साथ आयोजन स्थल पहुंचे। श्री यादव के साथ ही समर्थकों ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

नवाबगंज में मोहल्ला नया गनीपुर बंजारा बस्ती में फैजाने आला हजरत कमेटी के सदर बली मोहम्मद के आवास पर नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव थे। वहां मौजूद लोगों ने डॉक्टर यादव का फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉ जितेंद्र सिंह यादव ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि नेताजी द्वारा किये गये कार्यों को आज भी लोग याद करते हैं। चाहे वह जवान हो, किसान हो अथवा युवा वह सभी के वह मसीहा थे। डॉ0 यादव ने कहा कि नेताजी द्वारा अपने खून पसीने से समाजवादी पार्टी के रुप में लगाया गया वृक्ष आज काफी फल-फूल रहा है। हमें उनके मार्गदर्शन में चलकर इसे आगे भी इसी प्रकार सींचना है। उन्होंने कहा कि हम सब उनके बताएं मार्गदर्शन पर चलते रहें, तो समाजवादी पार्टी 2027 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाकर गरीबों, मजलूमों,किसानों का भला करेगी। स

माजवादी पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष अरविंद कश्यप, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष अनुराग यादव, संजीव यादव प्रधान हरदुआ, राजीव यादव प्रधान कुतुबुद्दीनपुर, मनोज कुमार यादव प्रधान प्रतिनिधि इस्माइलपुर, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा साजिद अली खान, पूर्व प्रधान बन्ने खाँ, सदर बली मोहम्मद खान, फारूक अली, राजू होटल वाले, मिनाज अली, एमपी सिंह, जिला अध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी अमन सूर्यवंशी, आदेश यादव, मोनू सिंह, आशीष यादव, सोनू सिंह, बापू सिंह,शमशाद मंसूरी जैनुद्दीनआदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालक अभय यादव ने किया।

थाना क्षेत्र के गांव हईपुर में समाजवादी पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष अरविंद कश्यप के तत्वाधान में पूर्व प्रधानों
की मौजूदगी में मुलायम सिंह यादव नेताजी के पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। वहां मौजूद लोगों ने भी बारी-बारी से नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि नेताजी के द्वारा किये गये कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है और जितना उनको याद किया जाए उतना कम होगा। नेताजी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान देकर उन्हें आगे बढऩे का काम किया है। वही काम हम लोग समाजवादी पार्टी के सिपाही बनकर करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि महिला पुरुष बराबर के सम्मान के हकदार हैं। इस अवसर पर अनुराग यादव, आदेश यादव, अरविंद यादव प्रधानाचार्य जिला अध्यक्ष शिक्षक सभा ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि नेताजी जब रक्षा मंत्री थे तो सेना के बलिदान दिवस पर उन्होंने घोषणा की थी कि सैनिक के शहीद होने पर उसका पार्थिव शरीर सम्मानपूर्वक उनके घर तक पहुंचाया जाये और पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाये। ग्राम बेग निवासी रिटायर्ड पोस्टमास्टर विनोद बाबू आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर प्रधान संजीव यादव, राजीव यादव, मनोज यादव, अजय राज यादव, अनुराग यादव, पूर्व प्रधान उमेश यादव, अरविंद कुमार, आदेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!