फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि संडे बाजार को बंद न कराया जाए। महिला व्यापार मंडल की जिलाध्यक्ष श्रीमती सोनी शुक्ला,युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, सन्डे बाजार अध्यक्ष नितिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, महामंत्री रामू कश्यप, युवा महामंत्री केशव पांडेय, युवाध्यक्ष आमिर खान, दीपू, लालू सिंह, विष्णु बाजपेई, फिरोज खान, मोहन अग्रवाल, नईम, सिराज, सारिक, सोहन शुक्ला आदि व्यापारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया।
जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि नेहरूरोड़ पर वर्षो से सन्डे बाजार लगता आ रहा है। वर्षो से लग रहे सन्डे बाजार से रेडी फेरी वाले छोटे व्यापारियों का पालन पोषण हो रहा है। कई वर्षों से लग रहे संडे बाजार से खरीदे जा रहे कपड़ों से मिडिल क्लास परिवारों का तन भी ढंकता। सन्डे बाजार में ज्यादा तर मिडिल क्लास के लोग सर्दियों मे गरम कपड़ों को खरीदते है। मिडिल क्लास के लोग दुकानों व शोरूम से गरम कपड़ो को खरीदने मे असमर्थ होते है। जिनक सन्डे बाजार से मुनासिफ पैसों में गरम कपड़े मिल जाते है।
ज्ञापन में कहा गया कि परीक्षा होने के कारण सन्डे बाजार को पिछले सन्डे व 12 अक्टूबर को पुलिस प्रशासन द्वारा सन्डे बाजार की नहीं लगने दिया। जिससे सन्डे बाजार के छोटे व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है। दीपावली के बाद सर्दी के दिन है और ऐसे मे परीक्षाओं के चलते संडे बाजार को बंद न कराया जाए। यदि ऐसा होता है तो छोटे व्यापारियों व मिडिल क्लास गरीब परिवारों के हित मे नहीं होगा। संडे बाजार बंदी को व्यापार मंडल हरगिज़ बर्दाश्त नहीं करेगा। मजबूरन व्यापार मंडल को सड़कों पर आने को विवश होना पड़ेंगा। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं शासन व प्रशासन की होंगी।