फर्रुखाबाद। ब्लाक राजेपुर के ग्राम गोटिया जमापुर स्थित स्वर्गीय प्रोफेसर शैतान सिंह मेडिकल कॉलेज में तथागत सामाजिक समिति की आज दोपहर पहली बार बैठक हुई। बैठक की शुरुआत करते हुए कॉलेज के मालिक अवनीश शाक्य ने कहा कि सभी ब्लॉकों में समिति की बैठक हो चुकी है एवं ब्लाक कमेटी का गठन हो गया है। गंगा पार क्षेत्र में बाढ़ होने के कारण यहां की बैठक लेट हो रही है। उन्होंने भगवान बुद्ध के साथ ही अपने पिता स्वर्गीय प्रोफेसर शैतान सिंह शाक्य एवं मां श्रीमती सरिता शाक्य को नमन किया। 
समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष ने कहा की सभी लोग ध्यान से बातें सुनकर उनका उपयोग करें। राजनीति में समाज की मजबूती बहुत जरूरी है अपनी बात कहने में कोई संकोच न करें। समिति का उद्देश्य है कि जिले में 100 वक्ताओं एवं ब्लाक क्षेत्र में 15 वक्ताओं को तैयार करने की। उन्होंने समिति की कमियों को उजागर न करने की सलाह देते हुए कहा कि कायमगंज में पुस्तकालय के लिए जगह देने का वादा किया गया है। यदि यहां जगह मिल जाए तो पुस्तकालय खोला जा सकता है। 
उन्होंने बताया की विवाह योग 75 लड़कों एवं 52 लड़कियों की सूची समिति के ग्रुप पर डाली गई है। सामूहिक शादी करने का प्रयास करेंगे जिससे विवाह में कम खर्च हो सके फ्री कोचिंग की भी व्यवस्था करेंगे। उन्होंने पंचशीलों का पालन करने वालों की संख्या जीरो से एक प्रतिशत बताते हुए कहा कि हमारे समाज का कोई भी व्यक्ति हत्यारा एवं बलात्कारी नहीं है लेकिन नशेड़ी बहुत ज्यादा हो गए हैं। राजनीतिक लाभ न मिलने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समिति 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित करेगी। 
रोहित कुशवाहा ने पांचवीं बार प्रधानी करने वाले आनंदपाल सिंह कुशवाहा आदि लोगों का परिचय देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठित हो हो जाने पर शिक्षा का भाव जाग जाएगा का दावा करते हुए कहा की तब हम लोग मजबूती से संघर्ष करने लायक हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिना भूतकाल का उपयोग किए बिना समाज का निर्माण नहीं कर पाएंगे। समाज के संगठन में किसी भी पार्टी की बात नहीं होनी चाहिए।

शिक्षक राम रईस कुशवाहा ने भी शिक्षा पर बल देते हुए कमजोर लोगों का सहयोग करने का आवाहन करते हुए कहा कि जब हम संघर्ष करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। यादव सिंह शाक्य एडवोकेट ने समाज के निर्माण में मां की महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा करते हुए माताओं से परिवार को शिक्षित करने की अपील कर नशे से दूर रहने का आवाहन किया। बृजेश कुशवाहा एडवोकेट ने कहा कि जब समाज एकजुट हो जाने पर जान पहचान हो जाएगी तो आधी समस्याएं खत्म हो जाएगी। उन्होंने गंगा पार क्षेत्र में अत्याचार होने पर चिंता करते हुए कहा कि एक रोटी कम खाकर शिक्षा ग्रहण करना बहुत जरूरी है।
वार्ड 2 से जिला पंचायत पद के प्रत्याशी मोनू कुशवाहा ने संगठन को मजबूत कर कमजोर लोगों की मदद करने को जरूरी बताया। वार्ड 5 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी बुद्धदेव शिवाजी ने कहा कि अंबेडकर की बदौलत हम लोगों को अधिकारों की आजादी मिली है। उन्होंने कुरीतियों को खत्म करने की अपील करते हुए कहा की बीमारी से मौत होने पर तेहरवीं कार्यक्रम को गलत बताया। प्रधान प्रदीप कुशवाहा ने भगवान बुद्ध को नमन करते हुए कहा कि मेरे गांव में ही कई लोगों ने शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने स्वयं पर हुए अत्याचारों पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षित होने के कारण ही मैं आज यहां मौजूद हूं।
पूर्व प्रधान राजेंद्र कुमार ने समाज के साथ धोखा करने वालों को बहुत बड़ा अपराधी करार देते हुए संगठन को आगे बढ़ाने की सलाह दी। महिला सभा की जिला महामंत्री श्रीमती हिमलेश शाक्य ने बताया कि मैं इसी ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षाका हूं उन्होंने दुख व्यक्त किया कि आठवीं के बाद यहां लड़की को पढ़ने के लिए स्कूल नहीं भेजा जाता है। उन्होंने लड़कियों को सिलाई का प्रशिक्षण दिए जाने एवं समूह से जुड़ने पर जोर दिया। महिला सभा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन शाक्य ने कहा की लड़कियों को सास ससुर पति आदि परिजनों की सेवा करने की सलाह दी जानी चाहिए।
शिक्षक राजीव कुमार कुशवाहा ने इंटर के बाद लड़कों की शिक्षा बंद होने पर चिंता व्यक्त करते हुए जिले में छात्रावास खोले जाने की सलाह दी। स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा ने रहस्योद्घाटन किया कि समाज के ही एक व्यक्ति दलाली व वसूली करके समाज के लोगों को आपस में लड़वाते थे। कवि बेचलाल शाक्य उर्फ बेचैन भगवान बुद्ध के जीवन पर कविता पाठ किया।ऑडिटर अंचल सिंह कुशवाहा ने बताया कि की पुराने संगठन तथागत संभ्रांत नागरिक संगठन की जगह तथागत सामाजिक समिति का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। बैठक में प्रधान धर्म सिंह पूर्व प्रधान राजू लाल कुशवाहा प्रधान अनिल, संतोष शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।
दोपहर 11 से शुरू हुई बैठक करीब 2.45 बजे खत्म हुई। काफी लंबी बैठक चलने के कारण अध्यक्षता करने वाले सहित अनेकों लोग बैठक को छोड़कर चले गए। बहुत से लोग इस इंतजार में बैठे रहे की जलपान की व्यवस्था होगी लेकिन उनको निराश होना पड़ा। कार्यक्रम स्थल पर पुराने संगठन का ही बैनर लगाया गया। बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला यदि कायदे से बैठक की जाती तो ब्लॉक की कमेटी का भी आज ही गठन किया जा सकता था। दो वक्ताओं ने ही सर्वाधिक बोलकर अधिक समय लिया।
जिले में अभी तक किसी भी ब्लॉक, नगर पालिका, टाउन एरिया एवं सहयोगी संगठनों का गठन नहीं हुआ है। सहयोगी संगठनों के जिला प्रभारी ने कोई काम नहीं किया बल्कि एक पदाधिकारी ने ग्रुप को भी छोड़ दिया है। केवल महिला सभा एवं टाउन एरिया शमशाबाद का ही गठन हुआ है। वायदा करने के बावजूद अभी तक तथागत सामाजिक समिति के रजिस्ट्रेशन एवं नियमावली को ग्रुप पर नहीं डाला गया है। समिति में मनमाने ढंग से फैसले लिए जा रहे हैं।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान राम सिंह ने की तथा प्रधान आनंदपाल सिंह कुशवाहा ने कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन किया।












