गैगेस्टरों ने लेखपाल को पीटकर धमकाया: रिपोर्ट दर्ज

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) तहसील सदर नदसा क्षेत्र के लेखपाल विवेक कुमार पाल की गैंगस्टरों ने पिटाई कर धमकाया है। लेखपाल विवेक ने हमलावरों के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट में कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को अवगत कराया है कि मुकदमा अपराध संख्या 17/2022 धारा 3 (1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत बनाम अवधेश उर्फ भूरे पुत्र राजकिशोर दुबे निवासी बरारिक थाना मोहम्मदाबाद आदि के विरूद्ध पंजीकृत होने के पश्चात ग्राम बरारिक मोहम्मदाबाद में गाटा संख्या 398 रकबा 0.161 हे0 कुर्की की गयी थी। कुर्क की गयी गाटा संख्या 398 रकबा 0.161 हे० कुर्क भूमि का प्रशासक तहसीलदार सदर को नियुक्त किया गया है।

उक्त कुर्क की गई जमीन पर शिवेन्द्र पुत्र राममोहन व सौरभ पुत्र प्रवीन चन्द्र निवासीगण बरारिक के द्वारा दबंगई से आलू की बुवाई कर लिया गया है। जिसकी सूचना हमें तहसीलदार द्वारा दी गयी। जिस पर जब मैं मौके पर दिनांक 20 नवम्बर को दोपहर में गया तो देखा कि कुर्क जमीन पर आलू बोया हुआ है। कुर्क जमीन सरकार के कब्जे में है प्रतिवादी शिवेन्द्र व सौरभ द्वारा जानबूझकर सरकार द्वारा कुर्क की गयी जमीन को हडपने के उद्देश्य से आलू बोया गया। जब मैंने उनसे मना किया तो उक्त व्यक्तियों द्वारा मुझ पर दबाव डालते हुए कहा कि या तो पैसे ले लो या खेती करने दे। मैने बताया कि उक्त जमीन के प्रशासक तहसीलदार सदर हैं इतना कहने पर उक्त व्यक्ति मुझे मारने पीटने लगे और कहा कि या तो हमें खेती करने दो या तुम्हें रास्ते से हटा देंगे।यह जमीन हमारी है और हम ही इसमें खेती करेंगें।

दोनो व्यक्तियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यह खेती हमारी है और हम ही जोतेंगे। इस प्रकार उन लोगो द्वारा मेरे सरकारी कार्य में बाधा डाली तथा कहा कि जो करना है कर लो। यह कार्य उक्त लोगो ने मुझे डराने धमकाने व सम्पत्ति उगाही करने के उद्देश्य से किया गया है।
मालूम हो कि अधिकांश लेखपाल अपने क्षेत्र में आवश्यक काम होने पर ही जाते हैं, बाकी समय अपने घर से ही लेख पाली करते हैं। जब तहसीलदार ने लेखपाल को अवगत कराया तब लेखपाल को पता चला कि उनके क्षेत्र में कुर्क की गई जमीन पर आलू की फसल बोई जा चुकी है।

error: Content is protected !!