फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) बीती रात कोल्ड स्टोरेज कर्मचारी सत्यपाल लोधी राजपूत की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। सत्यपाल थाना जहानगंज के ग्राम चुरसाई निवासी रामशरन का 38 वर्षीय पुत्र था। सत्यपाल बीती रात लकूला स्थित जसोदा कोल्ड स्टोरेज में नौकरी करके बाइक द्वारा घर जा रहा था। जब वह रात करीब 10 जहानगंज मार्ग राजपूताना चौकी सांसद मुकेश राजपूत के पेट्रोल पंप के निकट से गुजर रहा था उसी समय कंटेनर चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक कंटेनर लेकर भाग गया। गंभीर घायल सत्यपाल को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल ले जाया गया डॉक्टर ने सत्यपाल को मृत घोषित कर दिया।
शीतग्रह मलिक महेंद्र कटियार ने बताया कि सत्यपाल कोल्ड स्टोरेज में लोडिंग की नौकरी करता था। वह दूसरे कर्मचारी प्रदीप के साथ घर जाता था। बताया गया कि सत्यपाल के दो बेटे हैं उसकी पत्नी, मां एवं बड़े बेटे की मौत हो चुकी है। सत्यपाल की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। जहानगंज थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि सामने से जा रहे कंटेनर चालक ने बाइक में टक्कर मारी है। दुर्घटना के बाद चालक कंटेनर लेकर फतेहगढ़ की ओर चला गया उसके नंबर का पता किया जा रहा है घटना रात करीब 10 बजे की है।

