फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आज 13 दिसंबर को भाजपा नेता शेर सिंह शाक्य ने टोकन देकर सही ढंग से खाद बंटवायी। साधन सहकारी समिति नगला बजीर की विलावलपुर स्थित गोदाम पर लाइन लगवा कर सभी ग्रामीणों को खाद का वितरण कराया गया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष शेर सिंह शाक्य ने बताया कि कृषकों को टोकन वितरण कर खाद का वितरण सुचारु रूप से किया गया। 100 पुरुषों को व 10 महिलाओं को टोकन दिए गए।
श्री शाक्य ने बताया कि सहयोग के लिए एडी सीओ अरूण कुमार सिंह, एडीओ कोआपरेटिव गोविंद सिंह, महलई के सचिव संजीव सिंह, सचिव राघवेन्द्र यादव, आपरेटर राहुल, चौकीदार वेदराम, अध्यक्ष शेर सिंह शाक्य स्वयं उपस्थित रहे।













