धम्मयात्रा के स्वागत की जोरदार तैयारी: सुनिए- क्या बोले भिक्खु चन्दिमा थेरो

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) भिक्खु चन्दिमा थेरो के नेतृत्व में सारनाथ से संकिसा आने जाने वाली भिक्खु महासंघ की विशाल धम्म यात्रा के समापन एवं स्वागत की जोरदार तैयारियां की गई। संकिसा स्थित धम्मा लोको बुद्ध विहार में ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में सारनाथ से संकिसा आने वाली भिक्खु महासंघ की विशाल धम्म भिक्षुओं की व्यवस्था के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई। कायमगंज के समाजसेवी अशोक कुमार मौर्य विशाल धम्म यात्रा के भिक्षुओं को भोजन दान कर मुद्राएं भेंट करेंगे। आयोजन समिति ने उपासकों के लिए भोजन की व्यवस्था की है।

सुनिए- क्या बोले भिक्खु चन्दिमा थेरो

भिक्खु चन्दिमा थेरो के नेतृत्व में सारनाथ से संकिसा आने वाली भिक्खु महासंघ की विशाल धम्मचारिका के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष अनागारिक कर्मवीर शाक्य व भिक्षु डॉ धर्मपाल थैरो, भिक्षु नागसेन, भिक्षु धम्म रत्न, सहयोगी बनाये गए। ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य ने यह जानकारी देते हुए बताया कि धम्म यात्रा कर 14 दिसंबर को सुबह करीब 10 बजे संकिसा स्तूप पहुंचेगी। स्तूप पर पूजन करने के बाद धम्म यात्रा धम्मालोंको बुद्ध विहार के सभागार पहुंचकर समाप्त होगी।
उन्होंने बताया कि सभागार में धम्म सभा का आयोजन किया गया है। सभी कार्यक्रम बुद्ध विहार के टीन शेड वाले सभागार में संपन्न होंगे।

बैठक में भिक्षु डॉ धम्मपाल थैरो, भिक्षु अश्वघोष भिक्षु, भिक्षु संघ तीरथ, भिक्षु धम्म रत्न, भिक्षु प्रज्ञानंद, राम सेवक शाक्य, संतोष कुमार बौद्ध, लड़ैते लाल उत्तम, कन्हैयालाल, विक्रम शाक्य, रामकुमार कुशवाहा, विजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

आज धम्म यात्रा भारती इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद से रवाना हो गई। बीती शाम आई धम्म यात्रा के भोजन दान की व्यवस्था प्रभु दयाल एडवोकेट आदि ने की। धम्म यात्रा देर शाम पखना चौराहा स्थित कमला देवी यदुनाथ सिंह डिग्री कॉलेज पहुंची। जो कल सुबह संकिसा के लिए रवाना होगी।

error: Content is protected !!